सोनभद्र

तहसीलदार दुद्धी ने कराया विंढमगंज बकरी बाजार की नीलामी

7 लाख 95 हजार में परवेज अहमद कुरैशी को मिला ठेका

विंढमगंज, सोनभद्र (सुमन गुप्ता)। विकासखंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुटबेढवा में लगने वाला बकरी बाजार की वार्षिक नीलामी वृहस्पतिवार को समपन्न हुई। ग्राम पंचायत भवन पर आयोजित नीलामी प्रक्रिया में सर्वाधिक बोली लगाने वाले ठेकेदार परवेज अहमद कुरेशी पुत्र स्वर्गीय आफताब अहमद कुरैशी के नाम 795000 में हुआ। मौके पर मौजूद नीलामी अधिकारी तहसीलदार अजीत सिंह ने पूर्व निर्धारित तिथि के तहत आज ग्राम पंचायत के पंचायत भवन पर पहुंचे तथा लगभग 12:00 बजे से नीलामी की प्रक्रिया प्रारंभ हुई जिसमें ठेकेदार जावेद अहमद कुरेशी पुत्र स्वर्गीय आफताब अहमद कुरेशी, परवेज अहमद कुरेशी पुत्र आफताब अहमद कुरेशी, मोहम्मद अली नातिक पुत्र इकबाल अहमद कुरेशी तीन ठेकेदार ने भाग लिया जिसमें कई राउंड की बोली के पश्चात अंतिम बोली परवेज अहमद कुरेशी पुत्र स्वर्गीय आफताब अहमद कुरैशी के नाम 795000 में ठीका दिया गया। मौके पर मौजूद तहसीलदार ने नीलामी की संपूर्ण धनराशि में से एक चौथाई धनराशि तत्काल जमा कराई तथा शेष धनराशि पूरे 1 वर्ष के अंदर तीन किस्तों में जमा करने की बात कही। इस मौके पर कानूनगो कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, लेखपाल धीरज पटेल, रवि सहगल, सुशील पांडे सहित ग्राम प्रधान श्रीमती तारा देवी व वार्ड सदस्य विकास कुमार गुप्ता संतोष चंद्रवंशी उदय पासवान ममीता पासवान, कामेश्वर यादव, बंटी रावत, गुलाबचंद बैठा, विनीता देवी, छाया देवी, दौलत देवी, नंद कुमार, ज्योति जयसवाल, माया देवी, स्वाति देवी सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी के अलावा स्थानीय लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फर्जी बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार पांच मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत इनरव्हील क्लब ओबरा ने मनाया भव्य तीज महोत्सव गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश
Download App