सोनभद्र

औद्योगिक इकाइयों के भ्रमण से लाभान्वित हुए राम नगीना फार्मेसी कॉलेज के छात्र-छात्राएं

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। राम नगीना फार्मेसी कॉलेज के चेयरमैन आनंद प्रकाश सिंह यादव और प्रधानाचार्य के दिशा निर्देशन में बीफ़ार्मा अंतिम सेमेस्टर और बीफार्म तीसरे साल के छात्रों हेतु दवा बनाने वाली औद्योगिक इकाइयों का शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया।

राम नगीना फॉर्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर अनुराधा साही, प्रोफेसर हिमांशु शर्मा एवं सहायक प्रोफेसर शैलेंद्र प्रताप सिंह और इंद्र बहादुर यादव ने बनारस क्षेत्र में स्थापित राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित दवा निर्माता इकाइयों से संपर्क करते हुए फार्मास्युटिकल उद्योग, कृष्णा मूर्ति फार्मास्यूटिकल लिमिटेड, मैकलियोड्स फार्मास्युटिकल लिमिटेड के भ्रमण हेतु अनुमोदन प्राप्त किया। त्रिदिवसीय औद्योगिक भ्रमण के दौरान उत्पादन प्रबंधन, टेस्टिंग लैबोरेटरी, ड्रग्स मैन्युफेक्चरिंग एंड पेकेजिंग का लाभ उठाते हुए उत्पादन के समय ली जाने वाले सावधानियों एवं मानकों का ज्ञान अर्जित किया। इसके साथ कृष्णा मूर्ति फार्मास्यूटिकल के डायरेक्टर श्री एम बी सिंह द्वारा उ दवा बनाने वाले औद्योगिक प्रतिष्ठानों मे बीफार्म के उपरांत रोजगार के अवसरों हेतु विभिन्न विभागों के लिए आवश्यक प्रशिक्षण एवं योग्यता की जानकारी भी दी गई। छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु शैक्षिक ज्ञान के साथ नमो घाट, सारनाथ, बीएचयू वीटी, स्वर्वेद मन्दिर, राम नगर किला,ट्रेड फैसिलेशन सेंटर भ्रमण के दौरान कैम्पिंग कर , बोटिंग, , स्लाइडिंग आदि का अनुभव अर्जितकिया साथ ही पुरी ट्रिप को कॉलेज परिसर के मैनेजमेंट के पार्ट मिस्टर मनोज कुमार, शशिकांत और समस्त फार्मेसी स्टाफ ने सफल बनाने में पूरा योगदान दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व भंडारा का हुआ आयोजन विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर आदिवासियों ने निकाला पैदल मार्च, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्... मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार
Download App