सोनभद्र

भाजपा जिलाध्यक्ष ने विकसित भारत संकल्प पत्र को किया लांच

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कार्यकर्ताओं में भरा जोश

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। विकसित भारत मोदी की गारंटी अभियान के तहत रविवार को दुद्धी में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने विकसित भारत संकल्प पत्र को लांच किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि
प्रधानमंत्री मोदी जी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने का जिम्मा हर कार्यकर्ता के कंधों पर है। आज देश में मोदी जी का कोई विकल्प नही है। सरकार की दर्जनों कल्याणकारी योजनाओं से समाज का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है,ऐसी सभी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना होगा। यही एक सरकार है जो क्षेत्र की समस्याओं पर आधारित घोषणा पत्र जारी करता है। एसी कमरों में बैठकर कपोल कल्पित घोषणाएं नही की जाती। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि विकसित भारत संकल्प पत्र हेतु अपने अपने सुझाव पर्चे में भरकर पेटिका में डालें।जिससे कि केंद्र व प्रदेश सरकार उसपर अमल कर घोषणा पत्र जारी कर सके।

विधानसभा प्रभारी सोनाबच्चा अग्रहरि ने कहा कि सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ और अभियानों में लगे कार्यकर्ताओं को अभी से लग जाने की अपील की। कहा कि 3 मार्च से 15 मार्च तक यह अभियान चलेगा,जिसमें एलईडी प्रचार वाहन विधानसभा वार जाएंगे। विकसित भारत कोहोर्ट मिलन, संवाद व जनसंपर्क गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भागीदारी लें।जिला मंत्री दिलीप पांडेय, चेयरमैन कमलेश मोहन, अनुसूचित मोर्चा की पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष शारदा खरवार आदि वक्ताओं ने घर घर जाकर सम्पर्क अभियान द्वारा बूथों को मजबूत करने पर बल दिया।लोगों को मिस्डकॉल व नमो ऐप के जरिये जोड़ने का सुझाव दिया। मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी ने आभार जताया।संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेन्द्र अग्रहरि ने किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजन चौधरी, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री प्रमिला उर्फ गुड़िया त्रिपाठी, भाजपा नेत्री प्रिया सोनकर, मनोज मिश्रा, मोनू सिंह, मनीष जायसवाल, संजू तिवारी, अजय चंद्रवंशी, मीरा गोंड़ समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार