सोनभद्र

65वां फुटबाल टूर्नामेंट 17 मार्च से, रमीज आलम को मिली जिम्मेदारी

विंढमगंज, सोनभद्र (सुमन गुप्ता)।
आज 25 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से महुली खेल मैदान में श्री राजा बरियार शाह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता दिलीप कुमार कनौजिया पूर्व ग्राम प्रधान महुली ने की। बैठक में प्रतियोगिता के सफल प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर चर्चा कर नई कमेटी का गठन किया गया ।जिसमें मोहम्मद रमीज आलम को अध्यक्ष बनाया गया। अरविंद जायसवाल ग्राम प्रधान महुली को उपाध्यक्ष, कमलेश विश्वकर्मा को सचिव, सोनू कुमार को उपसचिव, अमित कुमार कनौजिया व अमरेश कुमार कन्नौजिया को कोषाध्यक्ष बनाया गया। संजीव कुमार जौहरी को मुख्य संरक्षक, डॉक्टर विनय कुमार श्रीवास्तव, जुबेर आलम, बुंदेल चौबे, कन्हैया लाल जायसवाल, भुल्लू राम कनौजिया को संरक्षक मंडल में रखा गया। नंदलाल गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, मनोज कुमार भारती, उदय शर्मा, राज कपूर कनौजिया, श्याम बिहारी कनौजिया, मुर्शीद आलम, वीरेंद्र चौधरी को प्रबंधक बनाया गया है अमानुल्लाह व मनोज कुमार को मेस इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई। दिलीप कुमार कनौजिया, कलामुद्दीन सिद्दीकी, राजनाथ गोस्वामी, राकेश कुमार कनौजिया, विवेक कुमार, कामेश्वर प्रसाद (सेवा निवृत सब इंस्पेक्टर), मनोज कुमार लेखपाल को खेल समिति में रखा गया है ।वहीं 11 सदस्यों की कार्यकारिणी सदस्य भी बनाया गया। बैठक में प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच 17 मार्च को आयोजित करने करने का निर्णय हुआ। इसमें तीन से चार राज्यों की टीम प्रतिभाग करने की उम्मीद जताया जा रहा है। इस मौके पर कई गांव के प्रतिनिधि सहित ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन