सोनभद्र

सोसंवा कार्यकर्ताओं ने निकाली 18 किमी सोनांचल बचाओ तिरंगा पदयात्रा

दुद्धी जिला बनवाने को आंदोलन होगा तेज: रोशनलाल यादव
– पद यात्रा का प्रधानों के नेतृत्व में जगह – जगह लोगों ने स्वागत कर दिया समर्थन
– विंढमगंज पुलिस की मौजूदगी में पद यात्रा दुद्धी पहुंची
– मांगों का ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया

विंढमगंज/दुद्धी/सोनभद्र (राजेश पाठक एड/एम.एस. अंसारी/सुमन गुप्ता)। सोनांचल संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल यादव एडवोकेट की अगुआई में रविवार को सोनांचल बचाओ तिरंगा पद यात्रा विंढमगंज थाना तिराहे से पुलिस की मौजूदगी में शुरू हुई, जो 18 किमी दूरी तय करके दुद्धी क्रिकेट मैदान पहुंची, जहां आमसभा के बाद पद यात्रा का समापन हो गया। जगह – जगह रास्ते में प्रधानों के साथ यात्रा का स्वागत करते हुए लोगों ने समर्थन दिया।
सोनांचल संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल यादव एडवोकेट ने कहा कि लंबे अरसे से दुद्धी जिला बनाने की मांग चली आ रही है, लेकिन सरकार द्वारा अनसुना किया जा रहा है। अब इसके लिए आंदोलन तेज किया जाएगा। पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने इस आंदोलन को और गतिशील बनाने का आग्रह करते हुए जिला बनाने की मांग पूरी कराने के लिए दुद्धी से राजधानी पैदल यात्रा की चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि सोनांचल के आदिवासी, वनवासी, गिरिवासी, बेरोजगारों आदि की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए यह पद यात्रा निकाली जा रही है। जिले में संचालित कल कारखानों में जिले के बेरोजगारों को नौकरी दिलाए जाने, वनाधिकार कानून का पालन सुनिश्चित कराते हुए भौमिक अधिकार दिलाए जाने, सोनांचल राज्य बनाए जाने, सोनांचल विश्व विद्यालय की स्थापना, म्योरपुर हवाई अड्डा का नाम सोनांचल एअर पोर्ट करने, चोपन से नई दिल्ली के लिए सोनांचल एक्सप्रेस ट्रेन चलाए जाने आदि की मांग शामिल हैं। मांगों का ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया।
विंढमगंज थाना तिराहे से सुबह 11 बजे शुरू होकर बाजार से गुजरते हुए पद यात्रा घिवही रेलवे क्रासिंग गेट पर पहुंची, जहां प्रधान संघ के अध्यक्ष दिनेश यादव की अगुआई में लगाभग आधा दर्जन ग्राम प्रधानों ने जनता के साथ इस सोनांचल बचाओ तिरंगा पद यात्रा का जोरदार स्वागत किया । आगे जोरूखाड़ प्रधान विमल यादव और फुलवार प्रधान दिनेश कुमार यादव ने भी लोगों के साथ जोरदार स्वागत किया। ग्राम प्रधानों के आलावा प्रभुसिंह कुशवाहा, प्रेमचंद यादव, रमेश चंद्र सिंह कुशवाहा, आशीष जायसवाल, विजय गोंड, संजय यादव, विमल यादव, अशोक श्रीवास्तव, विजय यादव, कृपाशंकर आदि लोग पद यात्रा का स्वागत किया। सोनांचल बचाओ तिरंगा यात्रा का दुद्धी बार एसोसिएशन और सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामलोचन तिवारी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने भी स्वागत करते हुए समर्थन दिया। अंत में मांगों का ज्ञापन प्रशासन को सौंपकर पद यात्रा का समापन हो गया। पद यात्रा में सोनांचल संघर्ष वाहिनी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान विंढमगंज से दुद्धी तक प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह रघुवंशी अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ 18 किमी तक मुकम्मल पैदल चलकर जुलूस पर पैनी निगाह व सुरक्षात्मक नेतृत्व प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विभिन्न राज्यो मे भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय के उपलक्ष्य मे अनपरा मंडल मे व... अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराकर ब्रेकर पर गिरीं,मां बेटी की मौत एसडीएम ने नगर पंचायत नामित सभासदों को दिलाई शपथ चोपन नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न डीजे पर डांस को लेकर भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में 12 गिरफ्तार परिवहन विभाग गाड़ी रजिस्ट्रेशन से लेकर डीएल बनवाने मे मनमानी वसूली हो रहा जनता परेशान - धर्मवीर तिवा... स्मार्ट मीटर के विरोध मे गरजे संदीप मिश्रा कहा जनता की जेब पर सीधे डाका है निर्माणाधीन कोन तेलगुडवा मार्ग में मानकों की अनदेखी - डा. धर्मवीर तिवारी आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत ,एक बच्चे का हाथ फैक्चर कंपोजिट शराब दुकानों के पीछे के दरवाजे को किया सील,समय से दुकान चलाने की दी हिदायत
Download App