सोनभद्र

मालगाड़ी के धक्के से अधेड़ की मौत, परिजनों में कोहराम

मामला क्षेत्र के बुटबेढ़वा रेलवे स्टेशन का

दुद्धी, सोनभद्र। क्षेत्र के ग्राम बूटबेढ़वा में ट्रेन से धक्का लगने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा बुधवार की रात्रि 7:30 बजे की है। 40 वर्षीय सुरेंद्र पासवान पुत्र स्वर्गीय रामबरन पासवान जिसका मकान गुटबेढवा रेलवे स्टेशन के ट्रैक के पास ही है। रात्रि 7:30 बजे उसके पड़ोसी अशर्फी के घर के सामने सरस्वती पूजा की मूर्ति रखी गई थी। पूजा से खाली होने के बाद रेलवे लाइन की दूसरी तरफ किसी कार्यवश वह गया था। लौटते समय करीब 7:30 बजे रेलवे लाइन से गुजर रही मालगाड़ी से उसे धक्का लग गया। परिजनों में प्रमोद पासवान, राजेश व सतेंद्र ऑटो से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज ले गए। जहां मलहम पट्टी होने के बाद उसकी हालात सीरियस देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय दुद्धी पहुंचते ही उसके शरीर की हरकत बंद हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में लाकर जांच कराया तो डॉक्टर ने उसे मृत्यु होने की पुष्टि कर दी। मृतक का एक 17 वर्षीय लड़का वह दो लड़की हैं।एक लड़की की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी लड़की की शादी अप्रैल में तय थी। घर के मुखिया की मौत के बाद उसका एकलौता लड़का पागल सहो गया है जबकि परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।अस्पताल के मेमो पर कोतवाली पुलिस शव का अन्त्य परीक्षण की कार्रवाई में जुट गई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत सोनांचल सेवा मंच ने किया पौधरोपण हादसा टला मारकुंडी घाटी मे स्कूली छात्र छात्राए से भरी बस ब्रेक फेल होने से पहाड़ से टकराई सभी बच्चे... सावन के दूसरे सोमवार को वैष्णो मंदिर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं : संजय कुमार गौड़ 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण
Download App