सोनभद्र

संघ के दो दिवसीय बाल शिविर कार्यक्रम का हुआ समापन

चोपन /सोनभद्र(गुड्डू मिश्रा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा बाल शिविर कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

अपने अन्य परंपरागत कार्यक्रमों के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा बाल शिविर का आयोजन गुरुद्वारा इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया इस दौरान चोपन, ओबरा, डाला इत्यादि स्थानों से 200 से अधिक बाल्य स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम संबंधित प्रशिक्षण ग्रहण किया।
संघ द्वारा कार्यक्रम में तय नियम के अनुसार कक्षा पांचवी से 9वी तक के विद्यार्थी जिनकी आयु सीमा 7 से 15 वर्ष हो को इस कार्यक्रम में प्रशिक्षण हेतु आमंत्रित किया गया था।
इस दौरान आए हुए सभी स्वयंसेवकों को अपने घर से मौसम अनुकूल ओढ़ने व बिछाने के लिए बिस्तर के साथ गिलास कटोरी थाली इत्यादि लेकर आना था।

चोपन नगर कार्यवाह हंसराज जी ने संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि संघ अनेक वर्षों से राष्ट्र कार्य और व्यक्ति निर्माण का कार्य करता आ रहा और संघ का उद्देश्य भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यरत है किसी भी राष्ट्र की उन्नति के लिए वहां की आने वाली पीढ़ी का संस्कृत नेतृत्व शक्ति इत्यादि का विकसित होना अत्यंत आवश्यक हो जाता है उसी के लिए संघ अनेक प्रकार से निरंतर कार्यक्रम करता रहता है इस निर्मित इस बाल शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में मनीष जी सह प्रांत प्रचारक के साथ मनीष जी जिला प्रचारक, रविंद्र जी जिला कार्यवाह एवं नगर के अन्य कई वरिष्ठ स्वयंसेवक पूरे कार्यक्रम को सफल व संपन्न कराने में रहे मौजूद।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान