सोनभद्र

राम मंदिर कालोनी में श्रीराम पार्क का राज्यमंत्री संजय गौड़ व जिलाधिकारी चन्द्रविजय सिंह ने किया लोकार्पण

ओबरा(नीरज)। स्थानीय श्री राम मंदिर कॉलोनी परिसर में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास योजना अंतर्गत स्वीकृत नवनिर्मित श्री राम पार्क का बसंत पंचमी के अवसर पर बुधवार को लोकार्पण किया गया। इस दौरान समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़, जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह, समाजसेवी रमेश कुमार सिंह तथा नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व नारियल फोड़ कर पार्क का शुभारंभ कराया। मौके पर रहवासियों ने बताया कि पूर्व में पार्क स्थान गन्दगी से भरा रहता था। इसके चलते रहवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बताया कि समाजसेवी रमेश कुमार सिंह की पहल पर लगभग साढ़े अठारह लाख रुपए की लागत से बने इस पार्क में महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों सभी को स्वास्थ्य लाभ लेने के साथ-साथ विभिन्न तरह के लगाए गए पेड़ पौधों के नीचे बैठने का अवसर प्राप्त होगा। वही इस पार्क के बन जाने से कॉलोनी वासियो में हर्ष व्याप्त था।इस अवसर पर समाजसेवी देव प्रकाश मौर्य,राहुल श्रीवास्तव, प्रदुम्न कुमार सिंह, दुर्गावती देवी,फौजदार सिंह,सी पी राय,लेखपाल राजेश मिश्रा,अंसारी भाई,संजीव शास्त्री,मिंटू राय,विनोद केसरी,सुरेश केसरी, संतोष राय,आलोक भाटिया, बहादुर केसरी,एड0 एस के चौबे,बृजेश पांडेय,निशांत कुशवाहा,सुखनंदन चौरसिया,नीरज भाटिया,महेश अग्रवाल, श्रवण पासवान, किंकर सिंह, अखिलेश राय, सुशील सिंह,सत्येंद्र सिंह,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव,संजय सिंह चंदेल,सभासद राहुल श्रीवास्तव, अमित गुप्ता,मृदुल सिंह,रिंकू सिंह,महेश अग्रवाल,मनीष पांडेय, सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत सोनांचल सेवा मंच ने किया पौधरोपण हादसा टला मारकुंडी घाटी मे स्कूली छात्र छात्राए से भरी बस ब्रेक फेल होने से पहाड़ से टकराई सभी बच्चे... सावन के दूसरे सोमवार को वैष्णो मंदिर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं : संजय कुमार गौड़ 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण बल्कर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल युवक की मौत
Download App