सोनभद्र

ओलावृष्टि ने उड़ाई किसानों की नींद, फसलों को नुकसान

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी व आसपास के क्षेत्रों में दो दिन से रह-रहकर हो रही बेमौसम बारिश किसानों पर कहर बनकर टूटने लगी है। तेज हवा के साथ जगह-जगह ओलाबारी के शुरू हुए क्रम ने किसानों की नींद उड़ा दी है।

बुधवार दोपहर दुद्धी अंचल में हुई जमकर ओलावृष्टि ने जहां किसानों को रूलाकर रख दिया। वहीं, दुद्धी नगर सहित कई जगहों में गिरे ओले किसानों की धड़कन बढ़ाए रहे। अभी भी खराब मौसम और रह-रहकर बारिश की स्थिति बनी हुई है। इसके चलते पूरे क्षेत्र के किसान बेचैन हैं।
ओलावृष्टि का सबसे ज्यादा दलहन और तिलहन की फसलों पर पड़़ा है। सरसों और तीसी के फसल में जहां फूल के साथ ही, फलियां लग रही हैं। वहीं अरहर के पोधे में भी फलियां लगी हुई है। ओलावृष्टि के चलते फसलों के फूल टूटने के साथ ही, फलियां भी टूटकर गिर रही हैं। पहले पाले की स्थिति ने दलहनी-तिलहनी फसलों को नुकसान पहुंचाया। वहीं, अब बेमौसम बारिश के साथ शुरू हुए ओलाबारी के क्रम ने किसानों की नींद उड़ाकर रख दी है।
जिला कृषि अधिकारी डा. हरि कृष्ण ने बताया कि जिन हिस्से में तेज ओलाबारी हुई है, वहां फसलों को नुकसान पहुंचा है। ज्यादातर फसलों का फूल वाला सीजन खत्म हो चुका है। ऐसे में अगर हल्की ओलाबारी होती है तो उससे फसलों को नुकसान नहीं पहुंचेगा। जहां ओलाबारी नहीं, वहां की फसलों को यह पानी फायदा पहुंचाएगा।
नगरीय हिस्सों में नरकीय स्थिति बनी हुई है। जहां कई जगह जाम नालियों का पानी गलियों में जमा होकर आवागमन में फजीहत का सबब बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान