सोनभद्र

कंपोजिट स्कूल दुद्धी में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव

मुख्य अतिथि बीएसए नवीन पाठक ने दिया निपुण बनाने का संदेश

दुद्धी, सोनभद्र। सोमवार को बीआरसी दुद्धी परिसर में कंपोजिट स्कूल दुद्धी का वार्षिकोत्सव हमेशा की तरह बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया।इस अवसर पर परिषदीय बच्चों ने अपने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सबका मन मोह लिया। मुख्य अतिथि बीएसए नवीन पाठक ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार निपुण भारत मिशन में आप सभी का सहयोग अत्यावश्यक है।शिक्षक अभिभावक मिल कर आपस में समन्वय स्थापित करते हुए बच्चों को निपुण बनाएं।उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायता मिलती है।विशिष्ट अतिथि चेयरमैन कमलेश मोहन व बीईओ बभनी प्रेमशंकर राम ने कहा कि शिक्षा ही सबसे बड़ी पूंजी है।दुद्धी जैसे पिछड़े ब्लॉक का विकास शिक्षा के द्वारा ही संभव हो रहा है।आज ब्लॉक दुद्धी के परिषदीय बच्चे पढ़ाई के साथ खेलकूद आदि अनेक क्षेत्रों में नाम रोशन कर रहे हैं। समारोह की अध्यक्षता कर रहे बीइओ दुद्धी महेंद्र मौर्या ने कहा कि समारोह में आए हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों व बच्चों का हार्दिक स्वागत है।ब्लॉक दुद्धी निपुण बनने की ओर अग्रसर है और हम इसे १००% निपुण करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर अतिथि एसआरजी विद्यासागर, संजय मिश्रा, विनोद कुमार ने भी कार्यक्रम की सराहना की। प्रभारी प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश, वरिष्ठ शिक्षक शैलेश मोहन एवं जितेंद्र चौबे ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एआरपी संतोष सिंह,ऋषि नारायण यादव,अखिलेश कुमार, मनोज जायसवाल एवं शिक्षक भोलानाथ, रेनू कन्नौजिया, तत्सत तिवारी, राजेश झा, पीयूष, लल्लूराम, विवेक तिवारी, विभा चौरसिया, प्रियंका, आदि अनेकों शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र चौबे और अविनाश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Download App