सोनभद्र

कांग्रेस पार्टी के संवाद कार्यक्रम में संग़ठन की मजबूती पर बल

दुद्धी, सोनभद्र। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर संवाद कार्यक्रम दुद्धी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील तिवारी की अध्यक्षता में रविवार को रामलीला मैदान में सम्पन्न हुआ, जिसमे संग़ठन की मजबूती पर बल दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यूपी कांग्रेस के प्रदेश सचिव जनपद प्रभारी राकेश मौर्य और विशिष्ठ अतिथि के रूप मे जिला अध्यक्ष राम राज सिंह मौजूद रहे।
इस दौरान प्रदेश सचिव राकेश मौर्य ने कहा कि संवाद कार्यक्रम के जरिये ब्लॉक और न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए पदाधिकरियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। इस संवाद में कार्यकर्ताओं से सीधे बात चीत कर उनके मन की बात जानने समझने का मौका मिलेगा।
जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि कार्यकर्ता गांव गांव जाकर संगठन के निर्माण में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दे। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मुज़बूती के साथ चुनाव में दिखेगी, इसको लेकर एक एक कार्यकर्ता ओ को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
ब्लाक अध्यक्ष सुनील तिवारी ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के साथ ही न्याय पंचायत को मजबूत बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ऊषा चौबे ने कहा कि महिलाएं को कांग्रेस से जोड़ने के लिए लागतार हर ब्लॉक में बैठक किया जा रहा है। संगठन में काम करने वाली महिलाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा।
उक्त मौके पर शहर अध्यक्ष राजीव तिवारी, प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा, प्रदीप चौबे, म्योरपुर ब्लाक अध्यक्ष रामचन्द्र पनिका, शारद पनिका, अरुण चौबे,राममनोहर नॉर्क़े, रामशंकर यादव, अजित तिवारी चंद्रदेव, विनोद कुशवाहा, वेद अग्रहरि, नेहाल अहमद, मोहम्मद सब्बीर, दिलीप गोड, विनीत देवी, सुभावती देवी, शिवकान्ति देवी, सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ
Download App