सोनभद्र

विश्व कैंसर दिवस पर फार्मेसी व नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

रामनगीना फार्मेसी व आरएन नर्सिंग कालेज की रही भागीदारी

केंद्र अधीक्षक डॉ शाह आलम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। विश्व कैंसर दिवस पर रामनगीना फार्मेसी कालेज व आरएन नर्सिंग कालेज की सैकड़ों छात्र-छात्राओं द्वारा रविवार को नगर में कैंसर जागरूकता रैली निकाली गई। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से निकाली जाने वाली रैली को केंद्र अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल छात्र-छात्राएं छोड़ो तंबाकू का जहर, वरना टूटेगा जीवन पर कहर, गुटखा तंबाकू बीड़ी पान, ले लेगी आपकी जान, स्वच्छ जीवन की करो तैयारी, कैंसर पर पड़ना है भारी, तंबाकू से नाता तोड़ो, स्वास्थ्य जीवन से नाता जोड़ो इत्यादि जैसे नारे लगाते हुए समूचे कस्बे में भ्रमण कर आमजन को जागरूक किया।

केंद्र अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी ने बताया कि पुरुषों में लंग्स कैंसर स्मोकिंग और पल्यूशन की वजह से हो रहा है। माउथ और टंग कैंसर की वजह तंबाकू का सेवन है। वहीं महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की वजह लाइफ स्टाइल है। तेजी से बढ़ रहे कैंसर के मरीजों का समय पर पता नहीं चलना सबसे बड़ी चुनौती है।
रामनगीना ग्रुप के प्रबंधक आनंद प्रकाश सिंह यादव ने कहा कि अधिकतर लोग ऐसे हैं जो ये समझते हैं कि कैंसर की बीमारी छूने से फैलती है, जिसके चलते लोग कैंसर के मरीजों से ठीक व्यवहार नहीं करते हैं। यही वजह है कि कैंसर के संबंध में फैली गलत धारणाओं को कम करने और कैंसर मरीजों को मोटीवेट करने के लिए इस दिन को मनाया जाता है।
इस अवसर पर सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ मनोज इक्का, डॉ वरुणानिधि, डॉ स्मिता सिंह, रामनगीना फार्मेसी कॉलेज के विभागाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, अनुराधा शाही, आरएन नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल अमीना नसरीन सहित इंद्रजीत, शैलेंद्र, साहिल, चंद्र प्रकाश, अनुष्का, इंद्र बहादुर यादव, आहिल, दंगल, रेखा, तमन्ना मंजू आदि अध्यापकगण व मनोज कुमार, शशिकांत, विपिन, उपेंद्र यादव आदि स्टाफ मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ
Download App