सोनभद्र

सामुहिक विवाह सामान घोटाले की उच्च स्तरीय जांच की सीएम से मांग

लूट की चारागाह बना जनपद – आइपीएफ

आईपीएफ ने मुख्यमंत्री को किया ट्वीट

सोनभद्र। जनपद में मुख्यमंत्री विवाह योजना के तहत हुई शादियों के सामान में किए गए घोटाले ने एक बार फिर इस बात को साबित किया है कि यह जनपद विकास मदों की लूट का चारागाह बना हुआ है। ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के प्रदेश महासचिव दिनकर कपूर ने आज मुख्यमंत्री को ट्वीट कर इस घोटाले की अपनी निगरानी में उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषी व्यक्तियों व संस्था को दंडित करने की मांग की है। प्रेस को जारी अपने बयान में आईपीएफ नेता ने कहा कि यहां की नदी, पहाड़, जंगल सबकी चौतरफा लूट हो रही है। जनता के विकास के लिए आए हुए धन में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। यह हतप्रभ कर देने वाली घटना है कि समाज कल्याण राज्य मंत्री के जनपद में मुख्यमंत्री विवाह योजना में इस तरह के घोटाले को अंजाम दिया गया। विवाह के लिए आए हुए लोगों को चांदी की पायल की जगह स्टील की पायल पकड़ा दी गई और किसी भी उच्च अधिकारी ने इसकी जांच करना उचित नहीं समझा। जांच में इस बात को भी देखा जाना चाहिए कि समान आपूर्ति का टेंडर दिल्ली की फर्म को किसके इशारे पर दिया गया। जिसके कहने पर यह टेंडर हुआ है उसको भी दंडित किया जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात