सोनभद्र

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस ने की प्रधानों से गांव में कैमरा लगाने की अपील

दुद्धी, सोनभद्र। महिला थाना दुद्धी पर रविवार को नगर पंचायत सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधानों की गोष्ठी की गई। प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह रघुवंशी ने प्रदेश में चल रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अपने-अपने क्षेत्रों व गांवों में सीसीटीवी कैमरा लगवाने हेतु अनुरोध किया गया। बताया कि इससे गांव काफी हद तक सुरक्षित हो जाएगा। कोई कांड होने पर केस के खुलासा करने में सीसीटीवी की फुटेज बहुत मददगार साबित होगी। अवांछनीय तत्वों में भय बना रहेगा। श्री रघुवंशी ने सभी प्रमुख रास्तों पर तिराहों एवम चौराहों पर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरा लगवाए जाने की अपील की। इस अवसर पर बघाडू ग्राम प्रधान अब्दुल्ला अंसारी, जाबर प्रधान प्रतिनिधि अभिनव जायसवाल बिट्टू, आराधन रामसहाई, निमियाडीह प्रधान फखरुद्दीन एड अन्य प्रधानगण व नगर चैयरमैन कमलेश मोहन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Download App