सोनभद्र

प्राण प्रतिष्ठा ने देश के करोड़ों लोगों को एक सूत्र में बांध दिया है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) मुर्धवा हाई टेक रोड के समन्वय मंदिर के प्रांगण में श्री नरेंद्र मोदी जी के मनकी बात कार्यक्रम में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिए अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर ने देश के करोड़ों लोगों को मानो एक सूत्र में बांध दिया है। सबकी भावना एक, सबकी भक्ति एक, सबकी बातों में राम, सबके हृदय में राम। देश के अनेकों लोगों ने इस दौरान राम भजन गाकर उन्हें श्रीराम के चरणों में समर्पित किया। 22 जनवरी की शाम को पूरे देश ने रामज्योति जलाई, दिवाली मनाई। इस दौरान देश ने सामूहिकता की शक्ति देखी, जो विकसित भारत के हमारे संकल्पों का भी बहुत बड़ा आधार है। मैंने देश के लोगों से आग्रह किया था कि मकर संक्रांति से 22 जनवरी तक स्वच्छता का अभियान चलायाजाए। मुझे अच्छा लगा कि लाखों लोगों ने श्रद्धाभाव से जुड़कर अपने क्षेत्र के धार्मिक स्थलों की साफ़-सफाई की। मुझे कितने ही लोगों ने इससे जुड़ीतस्वीरें भेजी हैं, वीडियो भेजें हैं – ये भावना रुकनी नहीं चाहिए, ये अभियान रुकना नहीं चाहिए। सामूहिकता की यही शक्ति, हमारे देश को सफलता की नई ऊंचाई पर पहुंचाएगी।”
उक्त बातें माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी नें आज मन की बात में कहीं।
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रेणुकूट नगर के मुर्धवां क्षेत्र के समन्वय परिवार मंदिर परिसर में आयोजित मन की बात कार्यक्रम के उपरांत भाजपा नेता राज वर्मा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम हम सभी को यह आभास दिलाता है कि माननीय प्रधानमंत्री हम सभी के जीवन में प्रत्येक कार्य में प्रत्येक क्षण हम सभी लोगों के साथ हैं और सदैव मार्गदर्शक एवं प्रेरणा स्रोत के रूप में मौजूद हैं। इस अवसर पर राजेश चौधरी,रामकुमार गुप्ता, संध्या पांडे, अंबुज पांडे, विशाल रघुवंशी, राजा, ब्रह्मा मिश्रा, कल्लू जायसवाल व अन्य दर्जनों कार्यकर्ता गण एवं नगर वासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान