सोनभद्र

आधुनिक गुलामी के दस्तावेज हैं लेबर कोड

18 फरवरी को पिपरी में होगा ठेका मजदूर यूनियन का जिला सम्मेलन

एजेण्डा यू. पी. पर मजदूरों में चलेगा जागरूकता अभियान

अनपरा, सोनभद्र। मोदी सरकार द्वारा संसद से पारित किए गए चार लेबर कोड मजदूरों की आधुनिक गुलामी के दस्तावेज हैं। इन लेबर कोडों में लंबे संघर्षों से हासिल काम के घंटे 8 को बढ़ाकर 12 कर दिया गया है। मजदूरों की सामाजिक और जीवन सुरक्षा के लिए श्रम कानूनों में जो प्रावधान थे उन्हें खत्म कर दिया गया है। श्रम विभाग को मजदूरों के अधिकारों को लागू करने वाली एजेंसी से बदलकर मालिकों की सहायता करने वाले विभाग के रूप में तब्दील कर दिया गया है। असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। इस लेबर कोड की समाप्ति के लिए पूरे प्रदेश में जारी एजेंडा यू.पी. अभियान में ठेका मजदूर भी बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे और 18 फरवरी को पिपरी में ठेका मजदूर यूनियन का जिला सम्मेलन किया जाएगा। यह निर्णय आज ठेका मजदूर यूनियन की जिला कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक में लिया गया।
बैठक में वर्कर्स फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष दिनकर कपूर ने कहा कि मौजूदा मोदी सरकार तानाशाही पर उतर आई है और लोकतांत्रिक अधिकारों को खत्म किया जा रहा है। जन आंदोलन की ताकतों और असहमति की आवाज पर दमन ढाया जा रहा है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रदेश के विभिन्न विचार समूह के लोगों ने मिलकर एजेंडा यू. पी. अभियान शुरू किया है। जिसके रोजगार, शिक्षा-स्वास्थ्य, जीवन सुरक्षा, जमीन पर अधिकार जैसे मुद्दों को लेकर मजदूर में भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में न्यूनतम मजदूरी बेहद कम है और सरकार इसके वेज रिवीजन के लिए भी तैयार नहीं है। परिणामस्वरूप मजदूरों का जीवन बेहद कठिनाई में गुजर रहा है। जिला सम्मेलन में इन सवालों को मजबूती से उठाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष कृपा शंकर पनिका और संचालन मंत्री तेजधारी गुप्ता ने किया। बैठक में उपाध्यक्ष तीरथ राज यादव, संयुक्त मंत्री मोहन प्रसाद, मजदूर किसान मंच के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोंड, सिंहलाल गोंड, मंगरु प्रसाद श्याम, विनोद यादव आदि ने अपने विचार रखे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्... मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा
Download App