सोनभद्र

मां गायत्री पूर्व माध्यमिक विद्यालय व परख वृद्धाश्रम में फहराया गया तिरंगा

दुद्धी, सोनभद्र। मां गायत्री पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुद्धी और परख संस्था द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में 75 वे गणतंत्र दिवस पर हर्षोल्लास के साथ तिरंगा झंडा फहराया गया। विद्यालय के प्रबन्धक सुरेन्द्र अग्रहरि ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश हर्षोल्लास के साथ अपना 75 वा गणतंत्र दिवस मना रहा है। देश के राष्ट्रपति इस दिन झंडा फहरा कर लोगो को सन्देश देने का काम करते हैं कि सभी लोग अपने अधिकारों और कर्तव्यो का पालन करें। संविधान के नियमो के अनुकूल वातावरण पैदा करे। हर धर्म और मजहब के लोग अपने देश को खुशहाली के साथ प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने में सहयोग करें। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी 2047 में विकसित राष्ट्र बनाने के लिए जो सपना देखा है उसके लिए हम सभी को शैक्षिक, आर्थिक, सामाजिक और संस्कारिक रूप से आगे बढ़ने की आवश्यकता है।साथ ही अपनें पर्यावरण को संरक्षित करने का काम करे तब जाकर हमारा देश विकसित होगा। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र,छात्राएं, अध्यापक बन्धु व परख वृद्धाश्रम की संचालिका सविता सिंह, वीर सिंह, प्रेमचन्द गुप्ता, राजकुमार, अशोक कुमार,अभिषेक रावत उपस्थित रहे।।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बख्रिहवा में जुटेगा आदिवासी समाज, महारानी दुर्गावती का 462वां बलिदान दिवस और आदिवासी सेवा समिति की... बिहार तस्करी हेतु ले जाई जा रही 539.5 लीटर बीयर को स्कार्पियो के साथ आरोपी को पिपरी पुलिस ने किया गि... आदिवासी धर्म कोड और रोजगार के मुद्दे पर गांव-गांव पहुंची अधिकार यात्रा पांच दिवसीय रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्धघाटन,पूर्वांचल आर्मी पहुचा सेमीफाइनल में पेयजल समस्या से परेशान युवक हाईटेंशन खंभे पर चढ़ा, पुलिस ने समझाकर सुरक्षित उतारा अल्ट्राटेक फैक्ट्री में जलाए जा रहे कचरे की दुर्गंध को रोकने को लेकर हुई संयुक्त बैठक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रेणुकूट में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित राबर्ट्सगंज में एपेक्स हास्पिटल की चिकित्सीय संगोष्ठी आधुनिक तकनीकों पर हुआ मंथन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आदर्श महाविद्यालय सलखन में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया बीजपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार
Download App