सोनभद्र

सुभाषचंद बोस की जयंती पर युवावों ने किया रक्तदान

दुद्धी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुद्धी जिला द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस व युवा सप्ताह में सुभाष चन्द्र बोस की जंयती के शुभ अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में किया गया। रक्तदान शिविर के कार्यक्रम संयोजक व खेलो भारत के प्रांत सह संयोजक नीरज गुप्ता ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एकमात्र ऐसा छात्र संगठन है जो छात्र हित के कार्यों के अलावा समाज सेवा के कार्यों को भी प्रमुखता से करता है।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का दिनांक 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जी के जयंती से 23 जनवरी सुभाष चंद्र बोस जी के जयंती तक राष्ट्रीय युवा दिवस व युवा सप्ताह के रूप में माना गया जिसके उपलक्ष्य में दिनांक 12 जनवरी से शोभा यात्रा,संगोष्ठी,रंगोली प्रतियोगिता,कबड्डी प्रतियोगिता,सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता,रक्तदान का आयोजन किया गया है। जिसमें दर्जनों रक्तदाताओं ने रक्तदान किया है। एक व्यक्ति रक्तदान कर एक चार लोगों की जान बचा सकता है।अधिक से अधिक लोग जरूरतमंदों की मदद के लिए रक्तदान कर सकें, इस उद्देश्य से ही 23 जनवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अगर स्वैच्छिक रूप से लोग रक्तदान के लिए आगे आएं तो ब्लड बैंक में खून की कमी नहीं होगी। सेवार्थ विद्यार्थी के जिला संयोजक विपिन कुमार ने कहा कि लोगों द्वारा रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार,दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है। नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री विवेक, SFD जिला संयोजक सौरभ अग्रहरी,अवध नारायण, वंश नारायण, प्रदीप कुमार, दीपक, राजन,रितेश, आकाश,अरविंद,सत्यम,राजकुमार, रंजीत, गोपाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात