सोनभद्र

प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विशाल शोभायात्रा व भंडारा कार्यक्रम सम्पन्न

भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी के नेतृत्व में युवा रहे सक्रिय

शिवाजी तालाब पर नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद चला वृहद भंडारा

रथ पर सवार प्रभु श्रीराम, लखन, माँ जानकी व हनुमान जी की अनुपम झांकी शोभायात्रा में रही आकर्षण की केंद्र

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। अयोध्या में करीब पांच सौ साल की लम्बी लड़ाई के बाद बने भव्य मंदिर में सोमवार को प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होते ही समूचा नगर जय श्रीराम के उदघोष से गूंज उठा।
प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत विहिप की अगुवाई में श्रीरामलीला मैदान से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें आरएसएस, बजरंग दल, दुर्गावाहिनी, भाजपा, अभाविप, जेबीएस, श्रीरामलीला कमेटी समेत विभिन्न धार्मिक संगठनों बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रथ पर सवार प्रभु श्रीराम, लखन, माँ जानकी व हनुमान जी की अनुपम झांकी पूरे शोभायात्रा में आकर्षण की केंद्र बनी रही। वहीं डीजे पर बज रहे रामधुन व भक्ति गीतों पर झांकी में चल रहे दुर्गावाहिनी की वीरांगनाओं सहित हजारों युवक युवतियां नाचते-झूमते नजर आये। जुलूस श्री संकट मोचन चौक, माँ काली मंदिर तिराहा से होते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया और शिवाजी तालाब पर जाकर सम्पन्न हुआ। यहां भी पहले से ही प्रभु श्रीराम लखन व माँ जानकी की नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पूर्ण होने के बाद वृहद भंडारा चल रहा था। शोभायात्रा से नगर भ्रमण कर लौटे हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे में महाप्रसाद ग्रहण किया। जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी कोतवाल नागेश सिंह रघुवंशी ने संभाल रखी थी। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी, रविन्द्र जायसवाल, राखी जायसवाल, गोरख अग्रहरि, योगेश, संदीप गुप्ता, दिलीप पांडेय, सुरेन्द्र अग्रहरि, कन्हैया अग्रहरि, सुरेन्द्र गुप्ता, कमल कानू, पंकज जायसवाल, संजू तिवारी, विक्की तिवारी,धर्मेंद्र सिंह, विष्णुकांत तिवारी, कृपाशंकर, मनीष जायसवाल, पीयूष कसेरा समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Download App