सोनभद्र

अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में रहा भारी उत्साह

नगर पंचायत द्वारा हनुमान मंदिर पर सुंदर काण्ड के साथ कराया गया विशाल भंडारा

चोपन/ सोनभद्र(गुड्डू मिश्रा) – नगर सहित आसपास के मंदिरों में सोमवार को अयोध्या धाम में हो रही श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विभिन्न प्रकार के आयोजन किये गये साथ ही दोपहर बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया जहां भारी संख्या में रामभक्त प्रसाद ग्रहण किये|नगर के काली मंदिर में जय मां काली सेवा समिति के सौजन्य से हरिकिर्तन और सुंदरकांड पाठ कराया गया, कैलास मंदिर, दुर्गा मंदिर ,गौरीशंकर महादेव मंदिर नर्वदेश्वर महादेव मंदिर,प्रीतनगर हनुमान मंदिर,शीतला मंदिर के साथ ही नगर पंचायत द्वारा हाइडिल कालोनी में स्थित हनुमान मंदिर पर सुबह सुंदरकांड का संगीतमय पाठ कराया गया तत्पश्चात हवन पूजन के बाद दोपहर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जहां भारी संख्या में रामभक्त सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण किये इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली,

अधिसासी अधिकारी देवहूति पाण्डेय मौजूद रहे इसी तरह रेलवे रामलीला मैदान में सब्जी व्यवसाइयों द्वारा भगवान श्री राम की मनमोहक झांकी निकाली गई साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया गया वहीं दुर्गा पूजा काली पूजा समिति के द्वारा भी बारह घंटे का अखंड हरिकिर्तन कराया गया हरिकिर्तन समापन के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। कुल मिलाकर नगर में आज चहुंओर खुशियां ही खुशियां देखी गई हर व्यक्ति राममय रहा युवाओं में गजब का उत्साह देखने को मिला जय श्री राम के जयघोष से पूरा नगर गुंजायमान हो रहा था| सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगह जगह चोपन पुलिस मौजूद रही|

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार