सोनभद्र

श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विशाल जुलूस और भंडारे का आयोजन

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) अयोध्या में श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर बीजपुर क्षेत्र में बजरंग दल /विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में विशाल जुलुस निकाला गया।जुलुस बेड़ियां हनुमान मंदिर से चल कर एनटीपीसी कालोनी का भ्रमण करते हुए शिव मंदिर होते हुए पुनः हनुमान मंदिर पहुँच कर समाप्त हुआ।इस दौरान जय श्रीराम के उद्घोष से समूचा नगर और आवासीय परिसर बस्ती भगवान श्री राम के नाम से सराबोर हो गया।भक्तिमय माहौल में जुलूस के साथ हजारों लोग बाइक में भगवा ध्वज लगाए चल रहे थे। भगवान श्रीराम,सीता,लक्ष्मण,हनुमान जी का झांकी बनाकर जुलुस बेड़ियां हनुमान मंदिर,दूधहिया मंदिर,एनटीपीसी के शिव मंदिर,सिरसोती शिव मंदिर,अजीरेश्वर महादेव धाम मंदिर,सीआईएसएफ शिव मंदिर सहित क्षेत्र के सभी छोटे बड़े मंदिरों में हरिकीर्तन तथा रामायण और सुन्दर कांड पाठ का आयोजन किया गया।मंदिरों सहित आवासीय परिसर और निजी संस्थानों सहित सरकारी कार्यालयों को

सुंदर ढंग से सजाया गया था।इस दौरान अजीरेश्वर धाम परमार्थ जनसेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने भी जुलूस निकाल कर चेतवा मोड़ तक श्रीराम के जय घोष किये।अंत मे जगह जगह विशाल भंडारे का आयोजन कर हजारों लोगों को महाप्रसाद ग्रहण कराया गया।शाम होते ही दीपोत्सव मना कर भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर जश्न और दीपावली मनाया गया। इस अवसर पर उपेन्द्र प्रताप सिंह, यसवंत सिंह,चंदम गुप्ता,शिवधारी गुप्ता, रामु मिश्रा,लल्लन सिंह, इन्द्रेश सिंह,राजेश सिंह के साथ साथ हजारों की संख्या में महिला,बच्चे पुरूष शामिल रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक श्रवण कुमार यादव मय फोर्स जुलूस के साथ चलते रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान