सोनभद्र

वैदिक रीति से वेद मंत्रों द्वारा विराट रूद्र महायज्ञ में आचार्यगण करा रहे पूजन

– यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर श्रद्धालु पुण्य के बन रहे भागी
– यजमान आचार्यगण को टीका लगा पूजन कर आशीर्वाद लिया
– जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से यज्ञ में दी जा रही आहुति

फोटो: अयोध्या मणिराम छावनी धर्म मंडप में यज्ञ मंडप की परिक्रमा करते श्रद्धालु। यज्ञ मंडप में पूजन कराते आचार्यगण। जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से आहुति देते यजमान। भिखारी बाबा के साथ दिल्ली से आए महिप त्रिनेत्र, लखनऊ से आई डाक्टर मुद्रा और अन्य।

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। अयोध्या धाम मणिराम छावनी धर्म मंडप में सोनभद्र के भिखारी बाबा द्वारा आयोजित नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ में पांचवे दिन रविवार को भी वैदिक रीति से वेद मंत्रों द्वारा अचार्यगण ने पूजन कराया। वहीं पर्यावरण संरक्षण हेतु जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से यज्ञ में आहुति दी गई। यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर श्रद्धालु पुण्य के भागी बन रहे हैं। यजमान आचार्यगणों को टीका लगाया और पूजन कर आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि मणिराम छावनी रामजन्मभूमि अयोध्या के महंत नृत्यगोपाल दास जी महाराज एवं महंत कमल नयन दास जी महाराज के आशीर्वाद से नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ चल रहा है। आचार्यगण गोपाल धर द्विवेदी ,राधाकृष्ण तिवारी, हरीओम धर द्विवेदी, राजेश तिवारी, योगेश तिवारी, रेवती तिवारी एवं राजेश कुमार पाठक द्वारा वैदिक रीति से वेद मंत्रों द्वारा विराट रूद्र महायज्ञ एवं अन्य कार्यक्रम संपन्न कराया जा रहा है। मुख्य यजमान राजेश कुमार पाठक, बिरजू दास व धर्मपत्नी आशा देवी, वासु त्यागी, रामकृपाल व धर्मपत्नी चिरौजी के साथ अन्य यजमानों द्वारा जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से पर्यावरण संरक्षण हेतु यज्ञ में आहुति दी गई। वहीं दिल्ली से आए माहिप त्रिनेत्र और लखनऊ से आई डाक्टर मुद्रा ने भिखारी बाबा तथा आचार्यगण से आशीर्वाद लिया। यजमान भी आचार्यगण को टीका लगाया और उनका पूजन कर आशीर्वाद लिया। यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने वालों में राम खेलावन, श्याम बिहारी, प्रहलाद, रामवृक्ष, हरिचंद, प्रभु नारायण, राजेंद्र, अभय, रामप्यारे, सुखाराम आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्... मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा
Download App