सोनभद्र

आदिवासियों की भूमि को प्रधान द्वारा कब्जा करने का आरोप

दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के बघाडू गांव में दर्जनों आदिवासियों की भूमि पर ग्राम प्रधान द्वारा कब्जा करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया। बघाडू गांव में खेल मैदान बनाने के लिए ग्राम प्रधान द्वारा 12 बीघे की भूमि चयनित किया गया था। लेकिन उक्त भूमि को छोड़कर ग्राम प्रधान वन भूमि में पूर्वजों से करीब सात दशकों से आदिवासियों की भूमि पर फसल लगाएं गए खेतों को जोतकर कब्जा किया जा रहा है। आक्रोशित दर्जनों परिवार लोकनाथ, शीला देवी, मोहन सिंह, श्रवण सिंह, रामसिंह, सविता देवी, सोनापती, देव मूरत, मानकुंवर, संध्या सिंह, राम श्रृंगार, राजकुमार ने तहसील दिवस में एसडीएम दुद्धी सुरेश राय से ग्राम प्रधान की शिकायत कर बताया कि सरसों, अरहर, सागौन का पेड़, केला का पेड़ सहित अन्य चीज़ों को ट्रैक्टर से रौंद दिया गया। एसडीएम दुद्धी सुरेश राय ने तत्काल कार्य को रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जांच कराकर उचित कार्यवाही किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार