सोनभद्र

कोटेदार ने राशन गटका, एसडीएम ने किया सस्पेंड

दुद्धी। तहसील क्षेत्र के फुलवार गांव के कोटेदार के विरुद्ध ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया। शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फुलवार गांव के ग्रामीण शांति देवी, रीता देवी, मंदन देवी, रजवंती, राजकुमार, राजदेव, राम प्यारे, करीमन, बीरेंद्र, सोनी देवी ने शिकायत करते हुए कहा कि कोटेदार द्वारा अंगूठा लगवाकर राशन देने से इनकार कर दिया गया। कोटेदार से ग्रामीणों ने कई बार कहा कि राशन के लिए अंगूठा लगाया गया है। राशन कार्ड पर चढ़ाया भी गया है तो राशन दिया जाए। लेकिन कोटेदार द्वारा कहा जाता है कि अधिकारियों को घुस देने में कटौती किया गया है। अब अगले महीने में राशन दिया जाएगा। एसडीएम दुद्धी सुरेश रॉय ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि राशन दुकान को शील कर दिया गया है। कोटेदार के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए सस्पेंड कर दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार