सोनभद्र

मुख्य अभियंता ने कनहर बांध का किया निरीक्षण

2026 तक कम्प्लीट होगा परियोजना का निर्माण कार्य

दुद्धी। कनहर सिचाई परियोजना का नए मुख्य अभियंता नीरज कुमार ने बांध पर पहुँच कर बारीकियों से निरीक्षण किया। नवागत मुख्य अभियन्ता नीरज कुमार ने सिचाईं विभाग के फील्ड हॉस्टल में बांध का निरीक्षण कर तकनीकी जानकारी लेते हुए सिचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य बांध, मेन गेट निमार्ण कार्य व राकफिल का निरीक्षण कर कार्य मे तेज गति से कार्य करने को निर्देश दिए। सम्बंधित अधिकारियों से परियोजना निर्माण से संबंधित कार्य प्रगति व गुणवत्ता से संबंधित जानकारी लेते हुए आगे होने वाले निर्माणकार्यो के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि परियोजना का सघन अध्ययन किया गया है। सम्बंधित अधिकारियों से समीक्षा बैठक कर आने वाले अवरोध से अवगत हुए हैं। सभी मुद्दों पर बैठक की गई है। मार्च तक बजट सेशन होते ही बांध के कार्य तेजी से कराए जाएंगे। कुछ नए सुझाव दिए गए हैं। बांध में पानी पूर्ण रूप से 2026 तक भरे जाएंगे। वर्तमान समय बजट के अभाव होने से विस्थापित परिवार को पैकेज का लाभ नहीं हो पाया है। बजट मार्च तक मिलते ही अभी समस्याओं से मुक्त हो जायेगा। उसके बाद नहरों के निर्माण कार्य मे तेजी आएगी। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता सीमांत अग्रवाल, दीपक कुमार, अधिशासी अभियंता विनोद कुमार, रवि श्रीवास्तव, नन्दलाल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
अधीक्षण अभियंता दीपक हुए मुख्य अभियंता
दुद्धी। अमवार में स्थित सिंचाई विभाग के फील्ड हॉस्टल में सम्मान समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ। सिचाई विभाग के अधिकारियों ने दीपक कुमार अधीक्षण अभियंता का प्रमोशन मुख्य अभियंता के रूप में होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें सभी अधिकारी कर्मचारी ने पुस्तक अंगवस्त्र पुष्प भेंट कर विदाई भी किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Download App