सोनभद्र

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 37 मामले आये, 5 निस्तारित

दुद्धी, सोनभद्र- सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे उपजिलाधिकारी सुरेश राय ने कहा कि मामलों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि किसी भी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर जाकर, संबंधित पक्षों को सुनने के बाद ही करें। पक्षपात की शिकायत एवं पुष्टि होने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लंबित प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता परक निस्तारण के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न मामलों से सम्बंधित कुल 37 प्रार्थनापत्र पड़े। जिनमें से 4 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। 1 मामले गठित टीम द्वारा निस्तारण किया गया। अन्य प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए गये। समाधान दिवस में पुलिस उपाधिक्षक प्रदीप सिंह चंदेल, सीओ पिपरी अमित कुमार, म्योरपुर, बभनी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार