सोनभद्र

पर्यावरण संरक्षण हेतु यज्ञ में जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से दी जा रही आहुति

– वैदिक रीति से वेद मंत्रों द्वारा विराट रूद्र महायज्ञ में आचार्यगण करा रहे पूजन
– यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर रहे श्रद्धालु

फोटो: अयोध्या मणिराम छावनी धर्म मंडप में यज्ञ मंडप की परिक्रमा करते श्रद्धालु। यज्ञ मंडप में पूजन कराते आचार्यगण। दिल्ली से आए महिप त्रिनेत्र के साथ जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से आहुति देते यजमान। भिखारी बाबा के साथ अयोध्या की डिप्टी लेबर कमिश्नर प्रतिभा तिवारी।

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। अयोध्या धाम मणिराम छावनी धर्म मंडप में सोनभद्र के भिखारी बाबा द्वारा आयोजित नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ में चौथे दिन शनिवार को भी पर्यावरण संरक्षण हेतु जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से यज्ञ में आहुति दी गई। वैदिक रीति से वेद मंत्रों द्वारा आचार्यगण पूजन करा रहे हैं। यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर श्रद्धालु पुण्य के भागी बन रहे हैं।
कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि मणिराम छावनी रामजन्मभूमि अयोध्या के महंत नृत्यगोपाल दास जी महाराज एवं महंत कमल नयन दास जी महाराज के आशीर्वाद से नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ चल रहा है। आचार्यगण गोपाल धर द्विवेदी ,राधाकृष्ण तिवारी, हरीओम धर द्विवेदी, राजेश तिवारी, योगेश तिवारी, रेवती तिवारी एवं राजेश कुमार पाठक द्वारा वैदिक रीति से वेद मंत्रों द्वारा विराट रूद्र महायज्ञ एवं अन्य कार्यक्रम संपन्न कराया जा रहा है। मुख्य यजमान राजेश कुमार पाठक व धर्मपत्नी सुशीला पाठक, बिरजू दास व धर्मपत्नी आशा देवी, वासु त्यागी, रामकृपाल व धर्मपत्नी चिरौजी के साथ दिल्ली से आए महिप त्रिनेत्र, अयोध्या की डिप्टी लेबर कमिश्नर प्रतिभा तिवारी के साथ अन्य यजमानों द्वारा जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से पर्यावरण संरक्षण हेतु यज्ञ में आहुति दी जा रही है। यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने वालों में राम खेलावन, श्याम बिहारी, प्रहलाद, रामवृक्ष, हरिचंद, प्रभु नारायण, भुनेश्वर, राजेंद्र, अभय, अयोध्या, रामप्यारे, योगेश आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ
Download App