सोनभद्र

साधु संतों को किया सम्मानित, गूंजे जय श्री राम के जयकारे भण्डारे का भी किया आयोजन

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोनभद्र भक्तिमय हो गया है पूरे जिले में देवस्थानों पर साफ सफाई के साथ ही तैयारियां तेज कर दी गई है। उसी क्रम में आज रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित संकट मोचन मंदिर परिसर में साधु संतों का अंग वस्त्र के द्वारा सदर विधायक भूपेश चौबे ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने साधु संतों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयास से अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण संभव हुआ है। कहा कि 22 जनवरी को जिले के सभी मंदिरों में दीपक जलाएं साथ ही सभी मंदिर परिसरों व आस पास के क्षेत्रों मे स्वच्छता अभियान भी चलाये और पूजन अर्चन करें। उन्होंने जनपदवासियों से श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने अपने घरों पर दीपक जलाने की अपील की। पंचमुखी महादेव मंदिर के पुजारी लक्ष्मण दूबे दण्डईत बाबा के पुजारी लक्ष्मीदास बाबा, मंगलेश्वर धाम के पुजारी पूज्य राजकुमार गिरी, मछन्दरनाथ आश्रम के पुजारी गोवर्धन बाबा, अचलेश्वर महादेव के पुजारी ओमप्रकाश तिवारी, चिरुई शिवमंदिर के पुजारी गिरजाशंकर पाण्डेय, ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर पटवध के पुजारी प्रमोद तिवारी, वैष्णों मंदिर के पुजारी श्रीकांत तिवारी सहित उपस्थित अनेको मंदिरों के पुजारियों का सदर विधायक भूपेश चौबे द्वारा अंगवस्त्र से स्वागत किया। इस मौके पर अजय शेखर, ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, चुर्क चेयरमैन मीरा यादव, पूर्व चेयरमैन विजय जैन, जितेन्द्र सिंह, समाजसेवी गणेश अग्रवाल, राजबहादुर सिंह, दीपक दूबे, महेन्द्र पाण्डेय, बलराम सोनी, जमुना पासवान, पुष्पा सिंह, गुडिया तिवारी, चन्द्रप्रकाश दूबे, रजनीश रघुवंशी अनिल पाण्डेय, गौरव शुक्ला, कृष्णानन्द तिवारी, पूर्व प्रमुख रमेश मिश्रा, रमेश पटेल, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी, संतोष शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Download App