सोनभद्र

रोमांचक मुकाबले में दुर्गापुर ने पीडीडीयू रेलवे को 35 रनों से हराकर किया सेमीफाइनल में प्रवेश

अंतरराज्जीय ईनामी क्रिकेट टूर्नामेंट का 16वां मैच

पहला सेमीफाईनल सिंगरौली मप्र व वोटेक्स दुर्गापुर बंगाल के बीच कल

दुर्गापुर के अंकित बने मैन ऑफ द मैच

दुद्धी, सोनभद्र। टाउन क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में टीसीडी खेल मैदान पर चल रहे 37वें अंतरराज्जीय क्रिकेट टूर्नामेंट के 16वें मैच में मंगलवार को वोटेक्स दुर्गापुर पश्चिम बंगाल की टीम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर रेलवे की टीम को एक रोमांचक मुकाबले में 35 रनों से हराकर सेमीफाइनल चक्र में प्रवेश कर लिया। बुधवार को वोटेक्स दुर्गापुर सिंगरौली मप्र से पहला सेमीफाईनल मैच खेलेगी। मैच की बावत जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष जबी खान ने बताया कि मैच का टॉस वोटेक्स दुर्गापुर के कप्तान विक्रम सिंह ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में अपने 6 विकेट खोकर 256 रन बनाए। मध्यमक्रम के बल्लेबाज अंकित सिंह ने 9 छक्का व तीन चौके लगाते हुए नाबाद 73 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा शैलेश ने तीन छक्का 6 चौके लगाते हुए 50 रन बनाए। विश्वजीत ने 5 छक्का और दो चौके की मदद से 47 तथा सिद्धांत ने पांच चौका लगाते हुए 22 रन बनाए। पीडीडीयू नगर के गेंदबाजों में ज्ञानस ने चार ओवर की गेंदबाजी में 41 रन देकर तीन खिलाड़ियों को आउट किया। इसके अलावा अरमान व योगेश को एक-एक विकेट मिला। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी पीडीडीयू नगर की टीम 18.5 ओवर में 221 रन बनाते-बनाते ऑल आउट हो गई। मध्यमक्रम के बल्लेबाज शुभम ने 13 छक्के और 12 चौकों की मदद से सर्वाधिक 136 रनों की शतकीय पारी खेली। अश्विन ने तीन छक्का तीन चौका लगाते हुए 33 व अरमान ने दो चौकों की मदद से 17 रन बनाए। वोटेक्स दुर्गापुर के गेंदबाजों में राज नायक ने चार ओवर में 46 रन देकर चार विकेट हासिल किया। इसके अलावा अंकित ने दो व आकाश ने एक विकेट हासिल किया। दो विकेट व 73 रनों की पारी खेलने वाले वोटेक्स दुर्गापुर के अंकित को मैन ऑफ द मैच घोषित कर मुख्य अतिथि सर्वेश मोहन के द्वारा पुरस्कृत किया गया। मैच के निर्णायक अनुराग चौरसिया व नागेंद्र राज रहे। कमेंट्री मु. शमीम अंसारी, सलीम खान व सुनील जायसवाल तथा स्कोरिंग अयाज व अयान ने किया। बुधवार को प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच दुर्गापुर पश्चिम बंगाल व सिंगरौली मध्य प्रदेश के बीच प्रातः 10:30 बजे से 25-25 ओवरों का खेला जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Download App