सोनभद्र

दुद्धी बार चुनाव : अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व सचिव के बीच होगा सीधा मुकाबला

* सात पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन तय

दुुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी बार एसोसिएशन चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच के बाद सात पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व सचिव पद पर 18 जनवरी को मतदान होगा।
इस आशय की जानकारी देते हुए इल्डर कमेटी के चेयरमैन प्रेमचंद यादव ने बताया कि जांच में सभी नामांकन वैध पाये गये।निर्धारित समय तक किसी प्रत्याशी ने नामांकन वापसी नही की। अब अध्यक्ष पद पर जितेन्द्र श्रीवास्तव एवं रमेश चंद सिंह के बीच मुकाबला होगा। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर उमेश चंद एवं दुबेश प्रकाश एवं सचिव पद पर अशोक कुमार गुप्ता व राजेश रंजन जौहरी के बीच मुकाबला होगा।
इसके अलावा उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर में जितेन्द्र कुमार तिवारी व शन्नो बानो एवं उपाध्यक्ष 2 वर्ष से ऊपर में प्रदीप कुमार व महेंद्र कुमार कनौजिया ,सहसचिव प्रशासन पद पर आशीष कुमार जायसवाल, सहसचिव पुस्तकालय पद पर अनिल कुमार कनौजिया एवं सदस्य गवर्निंग काउंसिल 2 वर्ष से ऊपर में अनिल कुमार सिंह का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है, जिसकी औपचारिक घोषणा मतगणना के पश्चात की जाएगी।
उन्होंने बताया कि अब सीधे 18 जनवरी को 11 बजे से 3 बजे तक मतदान एवं 4 बजे से मतगणना के पश्चात परिणाम की घोषणा की जाएगी। इस दौरान इल्डर कमेटी सदस्य विद्यापति, यमुना राम कनौजिया, रविन्द्र कुमार व राकेश कुमार चुनावी प्रक्रिया में डटे रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान