सोनभद्र

जरूरत मंद ग्रामीणों में वितरित किये गए तीन सौ कम्बल

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली और धरतीडॉड तथा इंजानी गाँव मे रविवार को समाजसेवी राहुल तिवारी ने जरूरत मंद ग्रामीणों में तीन सौ कम्बल वितरित कर आसक्त निराश्रितों को ठंड में राहत पहुचाया। बताया गया कि महुली गाँव मे 100 इंजानी और धरतीडॉड में 200 कम्बल का वितरण ग्रामीणों के बीच किया गया।कम्बल पाकर ठंड में गरीबों के चेहरे पर मुश्कान देखी गयी।इस दौरान हरखलाल गोड़,सम्मल गोड़,रामकिसुन प्रजापति,मुकेश प्रजापति,सुग्रीव यादव सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित थे।गौरतलब हो कि ठंड से निजात के लिए क्षेत्र के तमाम समाजसेवी बढ़ चढ़ कर अलाव और गर्म वस्त्र वितरण करने में आगे कदम बढ़ाए है जिसमे चेतवा निवासी राजेश केशरी ने चट्टी चौराहा पर अपने खर्चे से अलाव जला कर पुण्य के भागीदार बन रहे है। इसी क्रम में धरतीडॉड निवासी राहुल तिवारी ने इस वर्ष ठंड में कम्बल वितरण कर समाज सेवा में आगे कदम बढ़ाया है जिसकी चहुँ ओर प्रशंसा की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान