सोनभद्र

सागर की शतकीय पारी की बदौलत बीना मप्र को हरा दुद्धी सेमीफाईनल में

टीसीडी दुद्धी के सागर बने मैन ऑफ द मैच

रविवार को दुद्धी जूनियर टीम भिड़ेगी रांची से

दुद्धी, सोनभद्र। मात्र 47 गेंदों पर 12 छक्कों और 8 चौके की मदद से 122 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेलने वाले सागर विश्वकर्मा की स्थायित्व भरी बल्लेबाजी की बदौलत मेजबान टाउन क्लब दुद्धी की टीम बीना मप्र को 142 रनों के भारी अंतराल से हराकर सेमीफाइनल चक्र में प्रवेश कर लिया। मैच की बावत जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष जबीं खान ने बताया कि मैच का टॉस बीना मप्र के कप्तान बिल्लू तिवारी ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। बीना टीम के कप्तान का निर्णय उस समय गलत साबित होता नजर आया जब दुद्धी के खिलाड़ियों ने निर्धारित 20 ओवरों में अपने मात्र दो विकेट खोकर 263 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर डाला। उद्घाटक बल्लेबाज के रूप में आए सागर विश्वकर्मा 122 रन बनाकर अंत तक जमकर जमे रहे। इसके अलावा आलोक शर्मा ने 12 चौके और एक छक्के की मदद से 64, रजत राज ने दो चौके और तीन छक्के की मदद से 29 तथा धीरज अग्रहरि ने दो चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए बीना के गेंदबाजों में जितेंद्र सिंह व कप्तान बिल्लू तिवारी ने एक-एक विकेट हासिल किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी बीना की टीम को प्रारंभिक चरण में मात्र 12 रन की योग पर ही जो झटका लगा तो टीम अंत तक उबर नहीं पाई और एक-एक करके विकेट गिरते चले गए। बीना की समूची टीम 121 रन बनाते-बनाते आल आउट ही गई। बीना के बल्लेबाजों में संजय ने तीन छक्के और छह चौकों की मदद से सर्वाधिक 51 रनों की पारी खेली। इसके अलावा बिरजू ने 15, अमित व विजय ने 12-12 रन बनाए। दुद्धी की तरफ से धर्मेंद्र ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन व कप्तान रजत राज ने दो विकेट हासिल किए। ओमकार, अंकुर व आलोक को भी एक-एक विकेट मिला। मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले दुद्धी के खिलाड़ी सागर विश्वकर्मा को मैन ऑफ द मैच घोषित कर सुरेंद्र गुप्ता व वीरेंद्र अग्रहरि के हाथों संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया गया। मैच के अंपायर रितेश व इरफान थे। कमेंट्री मोहम्मद शमीम अंसारी, सलीम खान और सुनील जायसवाल तथा स्कोरिंग का कार्य अयान व अयाज ने किया। रविवार को दुद्धी की जूनियर टीम रांची के साथ क्वार्टर फाइनल मैच खेलेगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धारा 108, 352 BNS में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार 4 साल से फरार गैंगेस्टर और हत्या का सजायाफ्ता अपराधी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार विभिन्न राज्यो मे भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय के उपलक्ष्य मे अनपरा मंडल मे व... अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराकर ब्रेकर पर गिरीं,मां बेटी की मौत एसडीएम ने नगर पंचायत नामित सभासदों को दिलाई शपथ चोपन नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न डीजे पर डांस को लेकर भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में 12 गिरफ्तार परिवहन विभाग गाड़ी रजिस्ट्रेशन से लेकर डीएल बनवाने मे मनमानी वसूली हो रहा जनता परेशान - धर्मवीर तिवा... स्मार्ट मीटर के विरोध मे गरजे संदीप मिश्रा कहा जनता की जेब पर सीधे डाका है निर्माणाधीन कोन तेलगुडवा मार्ग में मानकों की अनदेखी - डा. धर्मवीर तिवारी
Download App