सोनभद्र

हर्षित की शतकीय पारी भी न दिला सकी बैढ़न को जीत, मेजबान दुद्धी अगले चक्र में

अंतरराज्जीय क्रिकेट टूर्नामेंट का 13वां मैच

बैढ़न मप्र के हर्षित बने मैन आफ द मैच

आज दुद्धी पुनः भिड़ेगी क्वाटर फाइनल में बीना से

दुद्धी, सोनभद्र। 37वें अंतरराज्जीय क्रिकेट टूर्नामेंट में बैढ़न मप्र की ओर से पहला शतक हर्षित दुबे द्वारा लगाने के बावजूद उनका एकल प्रयास उनकी टीम को जीत नहीं दिला पाई। मेजबान टाउन क्लब की सीनियर टीम ने बैढ़न मप्र को 93 रनों के भारी अंतराल से हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। शनिवार को मेजबान दुद्धी की टीम बीना से अपना अगला मैच क्वाटर फाइनल के रूप में खेलेगी।
टाउन क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में स्थानीय टीसीडी क्रीड़ांगन पर चल रहे 37वें अंतरराज्जीय क्रिकेट टूर्नामेंट के 13वें मैच की जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष जबीं खान ने बताया कि मैच का टॉस दुद्धी के कप्तान रजतराज ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में अपने 5 विकेट खोकर 259 रन बनाए। उद्घाटक बल्लेबाज सागर विश्वकर्मा ने 11 चौके व पांच छक्कों की मदद से 38 गेंद पर सर्वाधिक 78 व दूसरे सलामी बल्लेबाज रजत राज ने भी 6 चौके और एक छक्का लगाते हुए मात्र 19 गेंद पर 31 रन
बनाकर पारी की ठोस शुरुआत की। फस्ट डाउन पर उतरे बल्लेबाज आलोक शर्मा ने 8 चौका व चार छक्कों की मदद से 71 रन बनाए। पंकज ओझा ने 24, अंकुर बच्चन ने 10 व सुमित सोनी ने 10 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए बैढ़न के संजू जायसवाल व हर्षित दुबे ने दो-दो तथा अमित ने एक विकेट हासिल किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी बैढ़न की टीम 16.4 ओवर में 166 रन बनाते-बनाते ऑल आउट हो गई। बैढ़न के एकमात्र उद्घाटक बल्लेबाज हर्षित दुबे ने छह छक्का और 15 चौकों की मदद से सर्वाधिक 116 रनों की शतकीय पारी खेलकर इस टूर्नामेंट में कीर्तमान स्थापित किया, वहीं चंदन ने 10 रन बनाया। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। लेकिन हर्षित दुबे का एकल प्रयास बैढ़न को जीत नही दिला सका। दुद्धी के गेंदबाजों में अभिषेक ने अपने चार ओवर के कोटे में 17 रन देकर चार विकेट, धर्मेंद्र मिश्रा ने तीन ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट, कप्तान रजतराज व पंकज ने एक-एक विकेट हासिल किया। इस प्रकार मेजबान दुद्धी की सीनियर टीम बैढ़न मप्र को 93 रनों के भारी अंतराल से हराकर क्वार्टर फाइनल चक्र में प्रवेश कर लिया। 37वें अंतरराज्जीय क्रिकेट टूर्नामेंट में पहला शतक मारने वाले बैढ़न के उद्घाटक बल्लेबाज हर्षित दुबे को मैन ऑफ द मैच घोषित कर मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र अग्रहरि गुरु जी के हाथों पुरस्कृत किया गया। मैच के अंपायर रितेश व नागेंद्र थे। कमेंट्री सलीम खान और सुनील जायसवाल तथा स्कोरिंग अयाज व अयान ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Download App