सोनभद्र

37वें टूर्नामेंट में सिंगरौली मप्र बनी पहली सेमीफाईनल में पहुंचने वाली टीम

रावर्टसगंज को चार विकटों से हराकर सिंगरौली पहुंची सेमीफाइनल में

अंतरराज्जीय क्रिकेट टूर्नामेंट का 12वां मैच

सिंगरौली के वरुण शुक्ला बने मैन ऑफ द मैच

बुधवार को मध्य प्रदेश व झारखंड के बीच इच्क्षिता कप महिला मैच

दुद्धी, सोनभद्र। 37वें अंतरराज्जीय क्रिकेट टूर्नामेंट के 12वें मैच में मंगलवार को सिंगरौली मप्र की टीम ने सुपरस्टार रावर्टसगंज को चार विकटों से हराकर सेमीफाईनल चक्र में प्रवेश कर लिया। मैच की बावत जानकारी देते हुए मैच रेफरी सलीम खान ने बताया कि टॉस सिंगरौली के कप्तान दिनेश दुबे ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। सुपरस्टार रावर्टसगंज की टीम निर्धारित 20 ओवर में अपने सात विकेट खोकर 192 रन बनाए। रावर्ट्सगंज के बल्लेबाजों में विकेटकीपर कम प्रथम पायदान के बल्लेबाज विनम्र रौनियार ने पांच छक्के और पांच चौके की मदद से सर्वाधिक 65 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। आशुतोष ने एक छक्का 5 चौके की मदद से 35 रन, अजय ने एक छक्का तीन चौकों की मदद से 28 रन व बृजेश ने 11 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए सिंगरौली के खिलाड़ियों में विशाल सिंह तोमर व दिनेश ने दो-दो विकेट तथा विपिन और सुनील ने एक-एक विकेट हासिल किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी सिंगरौली की टीम 19.1 ओवर में 6 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया। मध्यमक्रम के बल्लेबाज वरुण शुक्ला ने आठ छक्का और तीन चौकों की मदद से नाबाद 80 रनों की पारी खेली। इसके अलावा सुनील ने एक छक्का पांच चौका लगाते हुए 37, मुन्तज़ा ने दो छक्का तीन चौकों की मदद से 32 रन बनाये। सुपरस्टार रावर्टसगंज के गेंदबाजों में अनुराग ने एक ओवर की गेंदबाजी में 10 रन खर्च करके तीन खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके अलावा नितिन को भी एक विकेट मिला। मैच में शानदार नाबाद 80 रन बनाने वाले सिंगरौली के खिलाड़ी वरुण शुक्ला को मैन ऑफ द मैच घोषित कर मुख्य अतिथि लवकेश कुमार मिंटू के हाथों पुरस्कृत किया गया। मैच के अंपायर नागेंद्र राज व सागर रहे। कमेंट्री मोहम्मद शमीम अंसारी, सलीम खान व सुनील जायसवाल और स्कोरिंग अयान और अयाज ने की। बुधवार को मध्य प्रदेश व झारखंड राज्य के बीच इच्क्षिता कप महिला मैच का आयोजन किया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Download App