राष्ट्रीय जन उद्योग दो दिवसीय महाकुंभ संपन्न गोपाल गुप्ता बने प्रदेश मंत्री

सोनभद्र राष्ट्रीय जन उद्योग दो दिवसीय महाकुंभ संपन्न गोपाल गुप्ता बने प्रदेश मंत्री। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन का दो दिवसीय व्यापारी महाकुंभ संपन्न। जिसमें सोनभद्र से व्यापारी नेता वरिष्ठ समाजसेवी गोपाल दास गुप्ता को प्रदेश मंत्री के पद पर शपथ दिलाया गया। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन का दो दिवसीय प्रांतीय व्यापारी महाकुंभ चित्रकूट के होटल श्रीजी में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता की अध्यक्षता में तथा प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि रामनिवास गोयल अध्यक्ष दिल्ली विधानसभा विशिष्ट अतिथि दीपक अग्रवाल राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री राष्ट्रीय महामंत्री गोविंद बाबू टाटा प्रदेश अध्यक्ष मनीष अग्रवाल जी द्वारा दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया कार्यक्रम संयोजक सानू गुप्ता के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन उत्तर प्रदेश की नई कार्यकारिणी का अधिष्ठापन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित गुप्ता जी द्वारा कराया गया संगठन की उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष- श्री मनीष अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रमेश निरंकारी, प्रदेश उपाध्यक्ष- श्री मुकुंद गोपाल गुप्ता, श्री मानवेंद्र सिंह पांडव, श्री सत्य प्रकाश गुप्ता, श्री विनोद गुप्ता, प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री – श्री जगत नारायण अग्रवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री – श्री आलोक कुमार आर्य, प्रदेश महामंत्री – श्री रवीन्द्र जायसवाल प्रदेश संगठन मंत्री- श्री अनूप गुप्ता अध्यक्ष,नगर पालिका परिषद (औरैया), श्री सुशील लखमानी , श्री विनोद प्रिंस केसरवानी, प्रदेश मंत्री – श्री आनंद जायसवाल अध्यक्ष, नगर पंचायत (कादीपूर ), श्री राजीव वर्मा,श्री देवेंद्र अग्रवाल,श्री शंकर दयाल जायसवाल, श्री अशोक कुमार गुप्ता, श्री गोपाल गुप्ता, श्री नरेश गुप्ता प्रदेश कोषाध्यक्ष – श्री सौरभ शिवहरे
प्रदेश अध्यक्ष, युवा श्री भागीरथी केसरवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष युवा श्री रोहित महेश्वरी प्रदेश उपाध्यक्ष युवा संजय गुप्ता,प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री, युवा – मनीष गुप्ता प्रदेश महामंत्री युवा – श्री अश्वनी गुप्ता ,प्रदेश संगठन मंत्री युवा श्री अचल कुमार मौर्य, श्री राजेश केशरवानी, प्रदेश मंत्री ,युवा – श्री रोशन जायसवाल, श्री कर्मेंद्र सिंह श्री अरविंद जायसवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विशाल ओमर प्रदेश प्रभारी महिला- श्रीमती अनीता अग्रवाल, सदस्य (बाल संरक्षण महिला आयोग) दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री उ प्र सरकार
प्रदेश अध्यक्ष महिला – श्रीमती कुसुम केसरवानी, सदस्य जिला पंचायत (खीरी) प्रदेश महामंत्री महिला – श्रीमती चांदनी श्रीवास्तव
प्रदेश कोषाध्यक्ष महिला – श्रीमती सीता देवी ओमर सभी पदाधिकारी अधिष्ठापन सम्मान समारोह संपन्न किया गया। प्रथम दिन प्रथम सत्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता जी, भाजपा (दिल्ली) द्वारा किया गया भारतीय जनता पार्टी व्यापारियों के लिए हर सुख दुख में पहले भी खड़ी थी आज भी खड़ी है आगे भी खड़ी रहेगी व्यापारियों की जो भी समस्याएं हैं उसका समाधान प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा हमने इंस्पेक्टर राज अपराधी राज खत्म करने का कार्य किया है जीएसटी में जैसा बताया गया कि प्रदेश में व्यापारियों के यहां बहुतायत में नोटिस भेजे गए हैं इस संदर्भ में मुख्यमंत्री जी से वार्ता कर उसका समाधान का रास्ता निकाला जायेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने अपने में कहा संगठन चार चीजों से चलता है कार्यकर्ता कार्यालय कार्यक्रम कोष किसी भी संगठन को अगर बड़ा होना है तो इन चारों चीजों का सामंजस होना बहुत जरूरी है बुंदेलखंड पिछड़ा क्षेत्र इस क्षेत्र में खासकर चित्रकूट धाम मंडल में कोई बहुत बड़ी इंडस्ट्री या कारखाना नही है।किसी भी क्षेत्र का विकास तब होता है जब वहां उद्योगों का जाल होता है बुंदेलखंड को स्पेशल जोन बनाकर 5 साल के लिए टैक्स फ्री की जाए इस क्षेत्र का विकास हो सके बुंदेलखंड में मजदूरों का सर्वाधिक पलायन का क्षेत्र चित्रकूट और बांदा का क्षेत्र है उद्योग लगेंगे निश्चित रूप से यहां के लोगों को काम मिलेगा काम मिलेगा। भारत सरकार से मांग है जिस तरह से काशी कॉरिडोर, उज्जैन महाकाल कारिडोर बना है तथा वृंदावन कारिडोर, विन्ध्य कारिडोर मीरजापुर बन रहा है। उसी प्रकार से चित्रकूट में कॉरिडोर बनाया जाए जिस प्रकार से अयोध्या का महत्व है भगवान राम के जन्म से लेकिन अपने जीवन के कर्म भूमि जिसने राम को भगवान राम बनाने का कार्य किया वह क्षेत्र है चित्रकूट है उसे महत्व को समझते हुए चित्रकूट कारिडोर बनाने की सर्व सर्वसम्मत से मांग करते है। जीएसटी 2017 में आया था वन नेशन वन टैक्स की बात कही गई थी जीएसटी के स्लैब में बदलाव करने की आवश्यकता है वर्तमान में 0% 3% 5% 12% 18% 28% तथा सेस जैसे टैक्स भारत पर लग रहे हैं जीएसटी के स्लैब काम किया जा एक तरह के ट्रेड पर एक ही तरह का टैक्स लगना चाहिए वर्तमान में पैकेजिंग फूड, खाद्य एव जूते तथा होटल पर अलग-अलग तरह के टैक्स लगते हैं ब्रांडेड शर्ट 1000 से ऊपर तो 18% और 1000 से कम है तो 5% इसी प्रकार होटल के रूम में और बहुत सी चीजे पर सरकार के अलग-अलग प्रावधान है जीएसटीएन को पीएमएलए के दायरे में लाया गया है जीएसटी के पीएमएलए तहत इसमें संपत्ति जप्त करने का अधिकार होगा तथा 6 साल की जेल भी हो सकती है इससे इंस्पेक्टर राज बढ़ेगा ED के पास को अकूत ताकत है राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन सरकार बदलाव करने की मांग करता है साथ ही चित्रकूट में पर्यटन उद्योग के लिए अलग से सुविधा दी जाए ताकि यह देश के मानचित्र में स्थापित हो सके। प्रथम दिन द्वितीय सत्र मुख्य अतिथि रामनिवास गोयल (अध्यक्ष) दिल्ली विधानसभा* ने अपने उद्बोधन ने कहा व्यापारियों के लिए मेरे दरवाजे हमेशा खुले हैं जब-जब दिल्ली के या उत्तर प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं की बात आई हो हर संभव समस्या का समाधान मदद करने का कार्य किया है दिल्ली में हमने इज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए माहौल देने का काम किया गया। द्वितीय दिन मुख्य अतिथि के रूप में राजेश अग्रहरि (राजेश मसाले), अध्यक्ष जिला पंचायत अमेठी, सद्स्य (लोक निर्माण विभाग,उ प्र सरकार) एवम विदुप अग्रहरी (श्याम ग्रुप) रहे। ऊक्त दोनो मुख्य अतिथियो ने व्यापार को चलाने के गुण एवं सरकार की योजना के बारे मे विस्तार से जानकारियां दी।
एवम् सभी व्यापारी बंधूओ को हर संभव मदद करने की बात कही। सभी अतिथियों का धन्यवाद प्रदेश अध्यक्ष मनीष अग्रवाल जी ने किया प्रदेश के 63 जनपदों के प्रतिनिधियों ने व्यापारी महाकुंभ में भाग लिया।



