सोनभद्र

सोनभद्र के समाजसेवी रमेश सिंह को श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का आया निमंत्रण

श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने हेतु आमंत्रण पत्र पाकर सौभाग्यशाली महसूस हो रहा है–रमेश सिंह

ओबरा(नीरज भाटिया)। जनपद के लोकप्रिय समाजसेवी उधमी श्रीरामभक्त रमेश सिंह को 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम के भव्य प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मजदूर संघ संगठन मंत्री अनुपम जी,जिला प्रचारक सोनभद्र उपेंद्र जी द्वारा श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट की तरफ से आये निमंत्रण पत्र को सौंपा गया।वही प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए आये आमंत्रण पत्र पर समाजसेवी रमेश सिंह ने कहा कि मेरा पूरा परिवार सौभाग्यशाली है जो प्रभु श्रीराम जन्मभूमि श्री अयोध्या जी मे भव्य मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिला है।बताते चले कि अयोध्या में जैसे-जैसे प्राण प्रतिष्ठा की तारीख नजदीक आ रही है।वैसे-वैसे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट भगवान राम के विराजमान होने की तैयारी भी तेज गति के साथ शुरू कर दिया है। 22 जनवरी को प्रभु राम अपने भव्य महल में विराजमान होंगे तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के अन्य क्षेत्रों के मेहमान भी शामिल किए जाएंगे। इन दिनों श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की तरफ से निमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है।जिसमें प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर शामिल होने का निवेदन भी किया गया है।भगवान राम की मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाएगा।इतना ही नहीं आमंत्रण पत्र में बाकायदा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने एक निवेदन भी किया है। सुरक्षा दृष्टि से प्राण प्रतिष्ठा के दिन प्रवेश करने को लेकर उस निवेदन पत्र में कुछ महत्वपूर्ण बिंदु भी दिए गए हैं।जिसका पालन करने के बाद ही आपको प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रवेश मिलेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व भंडारा का हुआ आयोजन विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर आदिवासियों ने निकाला पैदल मार्च, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्... मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार
Download App