सोनभद्र

18 नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ रोड जाम करने पर मुकदमा दर्ज

विंढमगंज, सोनभद्र (सुमन गुप्ता)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिचर बाजार महुली में बीते 31 दिसम्बर को बोलेरो के धक्के से मासूम की हुई मौत से खफा होकर नेशनल हाइवे जाम करने वाले 18 नामजद सहित 25 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
प्रभारी निरीक्षक विंढमगंज श्यामबिहारी की तहरीर पर 18 नामजद और 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ विंढमगंज थाने में धारा 143, 353 आईपीसी और 7 सीएलए एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। इससे जाम लगाने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
बता दे कि गत 31 दिसंबर की शाम पांच बजे के करीब विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली ग्राम पंचायत के शनिचर बाजार में मिथिलेश यादव के आठ वर्षीय पुत्र अंकुश की मौत हो गई। इससे खफा ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे पर जाम लगाकर नाराजगी का इजहार किया था और मामले में कड़ी कार्रवाई मांग की थी। पुलिस ने किसी तरह से उग्र लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया था।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार