सोनभद्र

सपा की बैठक में सेक्टर लेवल मजबूत करने पर बनी रणनीति

उपचुनाव के लिये भरी हुंकार

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कस्बा के डीसीएफ कालोनी स्थित गोंडवाना भवन में समाजवादी पार्टी द्वारा बैठक की गई। बैठक में उपचुनाव एवं लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सेक्टर के सभी कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चुनाव में मजबूती से मेहनत करने की रणनीति बनाई। बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड़, जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व विधायक रमेश दुबे, सईद कुरैशी, रवि गोंड़ बड़कू आदि ने सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि बूथ स्तर पर सभी कार्यकर्ता सक्रिय होकर अपनी तैयारी करें। निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपचुनाव कभी भी कराने की घोषणा की जा सकती है। इसके पूर्व में सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से अपील है कि क्षेत्र में अपनी तैयारी मजबूती से करें। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बघाडू जुबेर आलम, विधानसभा अध्यक्ष सकरार अहमद, अवधनारायण यादव, बुद्धिनारायण यादव, प्रेम शंकर पांडेय, बुन्देल चौबे, कलामुद्दीन सिद्दीकी, हरिहर यादव, अवधेश मिश्रा, हरिशंकर यादव, राजू शर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अल्ट्राटेक फैक्ट्री में जलाए जा रहे कचरे की दुर्गंध को रोकने को लेकर हुई संयुक्त बैठक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रेणुकूट में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित राबर्ट्सगंज में एपेक्स हास्पिटल की चिकित्सीय संगोष्ठी आधुनिक तकनीकों पर हुआ मंथन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आदर्श महाविद्यालय सलखन में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया बीजपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हुए मून स्टार इंग्लिश स्कूल में संपन्न हुआ दो दिवसीय व्यावसायिक विकास ए... बीजपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी महिला के हत्यारोपी को किया गिरफ्तार ट्रक के धक्के से दिव्यांग युवक की मौत कोयला लदे ट्रक की टक्कर से दिव्यांग दुकानदार की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर
Download App