सोनभद्र

5 विकेटों से राबर्ट्सगंज को रौंद टीसीडी बी ने किया अगले चक्र में प्रवेश

आज पुनः भिड़ेगी रांची से

37वां अंतरराज्जीय क्रिकेट टूर्नामेंट का नौवां मैच

तेज अर्धशतक बनाने वाले दुद्धी के बल्लेबाज गौस बने मैन आफ द मैच

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। प्रतिभावान खिलाड़ियों से लबरेज मेजबान टाउन क्रिकेट क्लब की जूनियर टीम शुक्रवार को रावर्टसगंज को पांच विकेटों से परास्त कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। दुद्धी टीम का दूसरा मुकाबला शनिवार को रांची के विरुद्ध होगा। मैच की बावत जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष जबी खान बताया कि चांदी के सिक्के से कराया गया टॉस प्रकाश पाली राबर्ट्सगंज के कप्तान नफासत ने जीता। विकास ज्वेलर्स द्वारा कमेटी को हर मैच में मुहैया कराया जाने वाला चांदी का सिक्का उन्हें बतौर यादगार दे दिया गया। पहले बल्लेबाजी करती हुई रावर्टसगंज की टीम निर्धारित 20 ओवर में अपने आठ विकेट खोकर 172 रन बनाए। जिसमें वीरध्वज ने नौ चौकों की मदद से सर्वाधिक 50 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। इसके अलावा सचिन ने 22, प्रीत राय ने 17, कप्तान नफासत ने 15 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए दुद्धी बी की ओर से रेहान खान ने अपने निर्धारित चार ओवरों में 23 रन देकर तीन खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके अलावा नागेंद्र को दो, निशांत निशु को व अयाज को एक-एक विकेट मिला। दूसरी पाली में बल्लेबाजी के लिए उतरी दुद्धी बी की टीम 14.2 ओवरों में अपने पांच विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया। दुद्धी बी की ओर से मध्यमक्रम के बल्लेबाज निशांत नीशू ने चार छक्का और 5 चौकों की मदद से सर्वाधिक 53 रनों की पारी खेली। इसके अलावा गौस खान ने क्रीड़ांगन के चहुंओर पांच छक्के और पांच चौके लगाते हुए मात्र 15 गेंद पर नाबाद 51 रन बनाये। उद्घाटक बल्लेबाज कप्तान निशांत मोहन ने तीन छक्का और पांच चौकों की मदद से 40, हेमंत ने 3 चौका लगाते हुए 12 रन, रेहान ने नाबाद 10 रन बनाये। गेंदबाजी करते हुए रावर्टसगंज के गेंदबाजों में सचिन, भूषण, अमित व सतीश को एक-एक विकेट मिला। मैच में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले मेजबान टीम के खिलाड़ी गौस खान को मैन ऑफ द मैच घोषित कर प्रकाश पाली क्लीनिक के प्रबंध निदेशक डॉक्टर एचपी सिंह द्वारा कस्बे के व्यापारिक संस्थानों नवीन ब्रदर्स, रोहित केक, जयश्री फाउंडेशन, पीयूष गैस कनेक्शन, सुहाग महल श्रृंगार, संदीप क्लॉथ सेंटर, आलम फैशन, राजघराना साड़ी व सूट घर आदि द्वारा मुहैया कराई गई दर्जनों ईनाम व गिफ्ट हैंपर से पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा मैच का प्रत्येक चौका प्रिया गोल्ड बटर बाइट चौका, बिकानो चिप्स व एक्सपर्ट साबुन चौका होता है जबकि प्रत्येक छक्का पेनांस पेन रिलीफ छक्का, बजाज आंवला हेयर आयल छक्का, राजघराना मोजा छक्का के एक्सपर्ट बार छक्का होता है जिसे हर वो खिलाड़ी जो चौका छक्का मारता है उसे इन इनामों से नवाजा जाता है। मैच के अंपायर अंकुर बच्चन व रजत राज थे। कमेंट्री सलीम खान, शमीम अंसारी एवं इरफान ने की। स्कोरर सागर व अयाज रहे। शनिवार को मेजबान दुद्धी बी की टीम रांची झारखंड से क्वार्टर फाइनल मैच खेलेगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह ने होली का त्योहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील की होली,रमजान को लेकर अनपरा पुलिस अलर्ट हर्ष पांडेय के नेतृत्व में फ्लैग मार्च शांति बनाये रखने का अपील सांगोबांध-लीलासी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी — युवक की मौत युवती ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या होली त्यौहार के मद्देनजर इलाके मे शिव कुमार सिंह का विंडमगंज मे फ्लैग मार्च होली,रमजान को लेकर अखिलेश मिश्रा अलर्ट फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने का किया अपील साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के ₹18,000 बीजपुर पुलिस ने कराए वापस अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा देने के बाद एसएचओ अविनाश सिंह ने होलिका कराया प... अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा दी गई पुलिस जाच मे जुटी धनौरा के जंगल मे मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
Download App