सोनभद्र

एडवांस फीस मांगने से नाराज छात्र पहुंचे कोतवाली

मामला नगर के सेंट जेवियर्स स्कूल का

दुद्धी, सोनभद्र। सेंट जेवियर्स स्कूल संचालक द्वारा छात्रों से दबाव बनाकर एडवांस फीस मांगने से नाराज छात्र वृहस्पतिवार को कोतवाली पहुँच गए। संत जेवियर स्कूल के विरोध में दर्जनों हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के आक्रोशित छात्र कोतवाली दुद्धी पहुँच कर अपनी शिकायत बताई। छात्रों का कहना है कि संत जेवियर स्कूल के संचालक सरोज मिश्रा मार्च तक का फीस एडवांस जमा करो अन्यथा परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा। उक्त संचालक ने छात्रों को महीनों दिनों से ही दबाव बना रहे हैं। छात्रों के तहरीर पर कस्बा चौकी इंचार्ज आशीष पटेल डीआईओएस सोनभद्र से बात कर उक्त मामले को जानकारी दिया। जिसमें डीआईओएस सोनभद्र ने जांच करने के निर्देश पर दुद्धी जीआईसी प्रिंसिपल को जिम्मेदारी दिया। कस्बा चौकी इंचार्ज एवं जीआईसी प्रिंसिपल ने छात्रों के साथ मलदेवा रोड स्थित संत जेवियर स्कूल पहुँच जानकारी लिया। जिसमें छात्रों ने भारी आक्रोश व्याप्त जताया। जांचोपरांत विद्यालय का रजिस्ट्रेशन नहीं होने पर जीआईसी प्रिंसिपल ने अपनी रिपोर्ट डीआईओएस सोनभद्र को दिया है। आशीष पटेल कस्बा चौकी इंचार्ज ने बताया कि डीआईओएस सोनभद्र के रिपोर्ट के मुताबिक जांच कर छात्रों के तहरीर पर संत जेवियर स्कूल के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। जबकि इस विद्यालय के विरुद्ध पहले भी विवादित मामले आ चुके हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान