सोनभद्र

वृहद मानसिक स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों का हुआ उपचार

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय सीएचसी परिसर में वृहस्पतिवार को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्र अधीक्षक डॉ शाह आलम ने कहा कि राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन अलग-अलग स्थानों पर किया जा रहा है। इस शिविर के माध्यम से मानसिक रूप से पीड़ित व्यक्ति को उचित समय पर उपचार किया जाता है। वर्तमान समय मे सभी लोग परेशान हैं। मानसिक रूप से मरीजों को समुचित इलाज बहुत ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि मानसिक रोग का मुख्य लक्षण नींद न आना, तनाव, घबराहट, उलझन, बेवजह शक करना, बिना वजह हंसना, मुस्कुराना, भूत-प्रेत आदि का भ्रम होना, बच्चों की पढ़ाई लिखाई में ध्यान न लगाना, मिर्गी व बेहोशी जैसे लक्षण होना मानसिक रोगी होने की दशा है। ऐसे लक्षण मिलने पर तुरंत मनोचिकित्सक से मिलकर चिकित्सीय परामर्श लेना चाहिए। क्योंकि इसका इलाज समय पर नहीं होने की वजह गंभीर बीमारी हो जाती है। वृहद मानसिक स्वास्थ्य शिविर में 300 से अधिक मरीजों को परामर्श के साथ उपचार किया गया। इस दौरान डॉ संजीव कुमार, डॉ प्रवीण कुमार, डॉ स्मिता सिंह, सन्दीप सिंह, दीपक सिंह, सुनीता सहित स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान