सोनभद्र

चंदौली ने मिर्जापुर को पांच विकेट से हराकर किया अगले चक्र में प्रवेश

आज पुनः भिड़ेगी दुर्गापुर बंगाल से

अंतरराज्जीय क्रिकेट टूर्नामेंट का सातवां मैच

दुद्धी, सोनभद्र। टाउन क्लब के खेल मैदान पर चल रहे 37वें अंतरराज्जीय क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें मैच में चंदौली की टीम ने मिर्जापुर को 5 विकेट से हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। मैच की बावत जानकारी देते हुए स्कोरर निशान्त मोहन ने बताया कि मैच का टॉस मिर्जापुर के कप्तान रोहित सिंह ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 61 रन बनाते-बनाते पूरी टीम धराशाही हो गई। मिर्जापुर के बल्लेबाजों में शिवेंद्र ने 19, मोनू यादव ने 11 व मनीष यादव ने 9 रन बनाए। चंदौली के गेंदबाजों में अरुण यादव व चिरंजीवी ने तीन-तीन विकेट हासिल किया। जबकि लक्ष्मण को दो तथा आलोक को एक विकेट मिला। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी चंदौली की टीम 9 ओवर में अपने 5 विकेट खोकर निर्धारित जीत के लक्ष्य को पूरा कर लिया। जिसमें मध्यम क्रम के बल्लेबाज चिरंजीवी ने 6 चौकों की मदद से सर्वाधिक 30 रन बनाये। इसके अलावा शिवम यादव ने 18, राहुल ने 6 रन बनाए। मिर्जापुर के गेंदबाजों में शिवम व शिवेंद्र को दो-दो तथा गगन को एक विकेट मिला। इस प्रकार चंदौली की टीम पांच विकेट से मिर्जापुर को हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर गई। मैच में 30 रन बनाने व तीन विकेट अर्जित करने वाले चंदौली के खिलाड़ी चिरंजीवी को मैन ऑफ द मैच घोषित कर मुख्य अतिथि कुमार चंदन के हाथों पुरस्कृत किया गया। मैच के अंपायर अंकुर बच्चन व रितेश जायसवाल रहे। कमेंट्री मु. शमीम अंसारी, सुनील जायसवाल व सलीम खान ने किया। स्कोरर आयाज व अयान रहे। वृहस्पतिवार को चंदौली अपना दूसरा मैच दुर्गापुर बंगाल के विरुद्ध खेलेगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चेचिस और बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक चालक की मौके पर मौत तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस