सोनभद्र

अवैध असलहा के साथ दो आरोपी को राजेश सिंह ने किया गिरफ्तार

अनपरा/सोनभद्र अवैध असलहा के साथ दो आरोपी को राजेश सिंह ने किया गिरफ्तार। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी पिपरी के निर्देशन में अनपरा एसएचओ राजेश सिंह के निर्देशन में अनपरा पुलिस ने मंगलेश अगरिया उर्फ बसंतलाल पुत्र रामजियावन अगरिया निवासी चन्दूबहरा अनपरा को बजरिये मुखबिर की सूचना पर चन्दूबहरा तिराहे के पास से बंदूक SBML 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 02/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। बबुआ राम पुत्र झग्गर साह निवासी मेड़रदह अनपरा को बजरिये मुखबिर की सूचना पर खजूरा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 01 अदद दूसरे की लाइसेंसी बंदूक SBML 12 बोर बरामद हुआ। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 03/2024 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम
1 एसआई विमलेश कुमार सिंह
2 संजय सिंह रेनुसागर चौकी इंचार्ज
3 हेड कांस्टेबल अभिषेक चौबे
4 कांस्टेबल पंकज कुमार
5 हेड कांस्टेबल श्रवण प्रजापति
6 कांस्टेबल केशव मिश्रा

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ट्रक के धक्के से दिव्यांग युवक की मौत कोयला लदे ट्रक की टक्कर से दिव्यांग दुकानदार की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई
Download App