सोनभद्र

लो स्कोर अनपरा को रांची ने 8 विकेटों के भारी अंतराल से हराया

अंतरराज्जीय क्रिकेट टूर्नामेंट का पांचवा मैच

अनपरा की टीम 51 रनों पर सिमटी

नाबाद 38 रन और 3 विकेट अर्जित करने वाले रांची के एक्का बने मैन ऑफ द मैच

दुद्धी, सोनभद्र। भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के शहर की टीम रांची ने लो स्कोर अनपरा की टीम को आठ विकेटों के भारी अंतराल से हराकर ईनामी क्रिकेट प्रतियोगिता में जीत का सिलसिला शुरू किया। मैच की बावत जानकारी देते हुए सचिव अंकुर बच्चन ने बताया की मैच का टॉस रांची के कप्तान धीरेंद्र सिंह ने जीता। मौसम की बेरुखी और पिच की नमी को भांप पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रांची के कप्तान का फैसला उस समय सार्थक होता हुआ नजर आया जब उनके गेंदबाज 20 ओवरों में अनपरा की पूरी टीम को 52 रनों पर समेट दिया। अनपरा के बल्लेबाजों में अजय ने सर्वाधिक 19 रन बनाए। इसके अलावा अरबाज ने 9 तथा सौरव यादव ने सात रन बनाए। रांची की तरफ से घातक गेंदबाजी करते हुए सलामी गेंदबाज वैभव विशाल ने अपने 3.4 ओवर की गेंदबाजी में मात्र 10 रन खर्च कर तीन विकेट हासिल किया। इसके अलावा आमोस एक्का ने चार ओवर की गेंदबाजी में 19 रन देकर तीन विकेट हासिल किया। रौनक दुबे को दो, प्रीतम व गौरव पाल को एक-एक विकेट मिला। दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी रांची की टीम मात्र 5 ओवर में ही अपने दो विकेट खोकर जीत के निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया। उद्घाटक बल्लेबाज अमोस एक्का ने 3 छक्का और 5 चौका लगाते हुए सर्वाधिक नाबाद 38 रनों की पारी खेली। इसके अलावा धनंजय ने दो चौके की मदद से 9 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए अनपरा के योगेंद्र एकमात्र गेंदबाज रहे जिन्हें दो विकेट हासिल हुआ। मैच में बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 38 रन तथा गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट अर्जित करने वाले रांची के हरफनमौला खिलाड़ी आमोस एक्का को मैन ऑफ द मैच घोषित कर पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत दुद्धी राजकुमार अग्रहरि द्वारा पुरस्कृत किया गया। मैच के अंपायर निशांत जौहरी व रितेश जायसवाल रहे। कमेंटेटर की भूमिका मोहम्मद शमीम अंसारी वह इरफान खान ने निभाई। स्कोरिंग अयान व अयाज ने किया। साल का पहला दिन विश्राम का दिन कमेटी ने निर्धारित किया है। अगला मैच 2 जनवरी को दुर्गापुर कोलकाता और ओबरा के बीच मैच खेला जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बाइक की टक्कर में दो घायल नवरात्र मे कोन पुलिस का कड़ा एक्शन शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालो पर शिकंजा 7 गिरफ्तार शहीद दिवस पर रक्तदान कर अखिलेश मिश्रा ने कहा रक्तदान महादान नारद मोह और माता पार्वती के प्रसंग पर भावविभोर हुए श्रद्धालु कार्यभार संभालते ही थानाध्यक्ष ने पत्रकारों से की मुलाकात बच्चा चोर के शक में वाहन चालक की भीड़ ने कर दी पिटाई पिपरी पुलिस ने 2 शातिर चोर को भारी मात्रा मे चोरी के सामान के साथ किया गिरफ्तार करहिया में किसान बैठक आयोजित, जैविक खेती व पोषण वाटिका पर दिया गया प्रशिक्षण चाचीकला पुलिया के पास तीन गोवंश तस्कर गिरफ्तार तीन बैल पिकअप बरामद कोन ईदगाह में अदा की गई ईद-उल-फित्र की नमाज
Download App