सोनभद्र

नौ दिवसीय श्री राम चरित मानस पाठ महायज्ञ शुरू

– मानस की चौपाइयों से गुंजायमान हो गया सोनभद्र नगर
– पंडित सूर्यलाल मिश्र के नेतृत्व में 108 भूदेवों ने किया पाठ
– यज्ञ मंडप की श्रद्धालुओं ने की परिक्रमा
– सोनभद्र नगर के आरटीएस क्लब में किया गया है आयोजन
सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। श्री रामचरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ समिति के तत्वाधान में रविवार से सोनभद्र नगर के आरटीएस क्लब में नौ दिवसीय नवाह्न परायण महायज्ञ शुरू हो गई। पंडित सूर्यलाल मिश्र के नेतृत्व में 108 भूदेवों द्वारा श्री राम चरित मानस पाठ की चौपाई समूचे नगर में गुंजायमान हो गई। श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा भी की।
प्रभु श्री राम दरबार का भव्य श्रृंगार और आरती-पूजन के साथ महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। काशी रत्न पं0 सूर्यलाल मिश्र के आचार्यत्व में शुरू हुए मानस पाठ में यज्ञ का पट्टाभिषेक अध्यक्ष सत्यपाल जैन एवं महामंत्री सुशील पाठक ने किया। वहीं यजमान पंकज कानोडिया ने पत्नी निक्की कानोडिया संग पूजन अर्चन कार्य को मूर्त रूप प्रदान किया। महायज्ञ की पूर्व संध्या पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी वैदिक मंत्रोचार के साथ प्रभु श्री राम दरबार की सावधि प्राण प्रतिष्ठा आचार्य सन्तोष कुमार द्विवेदी के साथ पं0 शिव कुमार शास्त्री, पं0 अनील कुमार पाण्डेय, पं0 यशवंत द्वारा आरती पूजन आदि के साथ सम्पन्न कराई गई। वहीं माल्यार्पण व स्वास्ति वाचन तथा दरबार की आरती के पश्चात व्यास जी ने भूदेव की परिक्रमा प्रारंभ की। देर शाम से मानस प्रवचन का भी आयोजन किया गया। अगले नौ दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ में सोमवार को राम जन्मोत्सव की झांकी निकाली जाएगी।प्रारंभिक क्रम का संचालन शिशु तिवारी (राकेश त्रिपाठी) ने किया।
मंगल भवन अमंगल हारी, द्रबहु सो दसरथ अजिर बिहारी।’ श्री राम चरित मानस की पवित्र पंक्तियों के साथ यज्ञ अनुष्ठान का प्रथम सोपान मंगलाचरण से प्रारंभ हुआ। दोहा और चौपाई के माध्यम से मुख्य व्यास जी द्वारा सती प्रसंग, पार्वती विवाह, प्रसंगों की व्याख्या की गई। प्रथम दिवस कथा का स्थगन, रामायण जी की आरती के साथ हुआ।
इस अवसर पर यज्ञ महासमिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन, महामंत्री सुशील पाठक, मिठाई लाल सोनी, रामसकल चौबे, वृषभान अग्रवाल, शिशु तिवारी, सुधाकर दुबे, रविंद्र केशरी, दीपक कुमार केसरवानी, मन्नू पांडे, हर्षवर्धन, सुंदर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चौकी परिसर मे तेज आंधी तूफान से सरकारी गाड़ी पे गिरा पेड़ बाल बाल बचे पुलिसकर्मी इमरती कॉलोनी की जलभराव समस्या पर सख्त हुए डीएम, नाले की सफाई के लिए 10 दिन का अल्टीमेटम मेहनत, लगन और अनुशासन की मिसाल बने एम.वी.एम. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी, शानदार परीक्षा परिणाम से क्... कोन की बिटिया ने नाम किया रौशन सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा मे 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बढ़ाया क्षे... सड़क हादसे में घायल पीआरबी जवान ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस महकमे में शोक वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर से मिलने पहुंचे विधायक समेत तमाम नेता टैंकर की टक्कर मे तीन घायल कोन पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका में प्रधानपति सहित 10 लोगो का किया चालान कोन पुलिस को बड़ी सफलता, 10 वर्षों से फरार वारंटी गिरफ्तार धन उगाही ब्लैकमेलिंग कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले गिरोह का धीरेंद्र चौधरी,नागेश सिंह ने पर्दा...
Download App