सोनभद्र

खनन विभाग से उत्पीड़न का ढाबा संचालक ने लगाया आरोप बंद किया अपना ढाबा

गुरमा/सोनभद्र खनन विभाग से उत्पीड़न का ढाबा संचालक ने लगाया आरोप बंद किया अपना ढाबा। खनन विभाग द्वारा बार-बार बार उत्पीड़न एव प्रताड़ना एंव पासर बना कर फर्जी मुकदमे मे फंसाने से भय से एक ढाबा संचालक ने अपना ढाबा बंद कर दिया है। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी ग्राम पंचायत के ओबरी टोले के रहने वाले बीजेपी नेता सत्यदेव पांडेय जो भारतीय जनता पार्टी के चोपन मंडल मंत्री एंव साधन सहकारी समिति मारकुंडी के अध्यक्ष है। वह अपने परिवार का भरण पोषण के उद्देश्य से पांडेय नामक ढाबा के संचालक मारकुंडी के ओबरी टोले मे करते है। उन्होने अपना दर्द बया करते हुए सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर लिखे है खनन विभाग के अधिकारी की बार बार उत्पीड़न कर फर्जी मुकदमा लिखवाने से अपना ढाबा बंद कर रहा हु। इस संबंध मे बीजेपी नेता सत्यदेव पांडेय का कहना है की सोनभद्र के खनन विभाग अधिकारी बेलगाम हो गये है वह प्रदेश के मुखिया ईमानदार माननीय मुख्यमंत्री जी के दिए गए आदेश लोडिंग पाइंट से अंडरलोड लगाम लगाने के आदेश की अवहेलना कर रोड पर चलने गिट्टी बालू अन्य खनिज सामाग्री परिवहन करने वाले ट्रको के संचालको का उत्पीड़न कर मनमाना भारी जुर्माना कर उत्पीड़न करने के साथ पासर बना कर झूठे मुकदमे लिखवा रहे है अब मनमानी इतना होने लगा की ढाबा संचालको का उत्पीड़न करने के साथ ढाबा संचालको को पासर बना कर फर्जी मुकदमा लिखवाया जा रहा है। उनका यह भी कहना है बालू पट्टटाधारक एंव क्रशर प्लांट से खनन विभाग की मिलीभगत होने के कारण लोडिंग पाइंट से अंडरलोड लगाम ना लगाकर खनन विभाग द्वारा रोड पर चलने वाले तथा ढाबो पर खडी वाहनो का जिम्मेदारी ढाबा वालो पर लगाकर फर्जी मुकदमे कराये जा रहे है। जिससे अपना ढाबा बंद कर रहे है। उन्होने आरोप लगाते हुए कहा की सिर्फ एकतरफा ट्रक संचालको भारी जुर्माना एंव मुकदमा लिख कर उत्पीड़न करने से ट्रक संचालक बर्बादी के कगार पर पहुंच गए है। ओवर लोडिंग को मुख्य स्रोत बालू पट्टटाधारक एव क्रशर प्लांट से रोक अथवा कोई कारवाई नही किया जा रहा है। जिसकी बीजेपी सरकार की स्वच्छ छवि खराब करने का काम खनन विभाग के अधिकारीगण रहे है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार