सोनभद्र

165 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क स्मार्ट फोन किया गया वितरित

वैनी/ सोनभद्र (राजन गुप्ता)।
नगवां ब्लाक के ग्राम पंचायत वैनी में दुनी लाल जायसवाल डिग्री कॉलेज में वृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वपूर्ण योजना उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा में अध्ययनरत युवाओं को तकनीकी सहायता हेतु स्मार्टफोन के निःशुल्क वितरण के तहत द्वितीय चरण में 165 छात्र/छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया । स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मुख्य अतिथि सदर विधायक भुपेश चौबे और विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख नगवां आलोक कुमार सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया।
और पात्र छात्र छात्राओं को क्रमानुसार मुख्य अतिथि सदर विधायक द्वारा अपने हाथों से 165 छात्र छात्राओं को निशुल्क स्मार्टफोन का वितरण किया वही अपने संबोधन में मुख्य अतिथि के द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद देते हुए बच्चों को स्मार्टफोन की सही दिशा में प्रयोग करने की अपील की तथा मेहनत करते हुए आगे बढ़ने का भी आवाह्न किया और उन्होंने बताया कि कोरोना काल जैसे भीषण बीमारी में कुछ गरीब बच्चे ऑनलाइन क्लास नहीं ले पा रहे थे जिसके फलस्वरूप उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस योजना का शुरुआत की इसके पश्चात डिग्री कॉलेज के प्रबंधक आकाश जायसवाल जी के द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सतीश जायसवाल एवं समाजसेवी मनोज जायसवाल विकास मिश्रा अनिल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार