सोनभद्र

कमाने गए युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव का एक युवक ट्रेन में कमाने गया हुआ था। तबियत खराब होने पर युवक की इलाज के दौरान सतना में मंगलवार की दोपहर मौत हो गई। बताया जाता है कि कन्हैया नामक युवक पिछले एक सप्ताह पूर्व ट्रेन के पेंट्रीकार में काम करने गया हुआ था। कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव निवासी कन्हैया लाल पुत्र संतरा प्रसाद दानापुर-पुणे एक्सप्रेस पर काम कर रहा था। दानापुर में सोमवार को सुबह पहुँची जहाँ सभी कर्मचारी अपना नहाना खाना करने लगे। लेकिन कन्हैया ने संदिग्ध परिस्थितियों में यार्ड के बाहर गिरकर पड़ा हुआ था। तभी कर्मचारियों ने प्राथमिक उपचार कर ट्रेन से रात्रि करीब 11 बजे लेकर चले आये। कर्मचारियों ने सोचा कि सुबह तक सुधार हो जाएगी। लेकिन युवक की तबियत में कोई भी सुधार नहीं हुई। दानापुर-पुणे के बीच मध्यप्रदेश के सतना जिले में रुककर पेंट्रीकार कर्मचारियों ने युवक का इलाज कराने लगे। लेकिन तवियत में सुधार नहीं हुई। वहीँ करीब दो बजे इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। खबर लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नही हो पाया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार