सोनभद्र

भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार 50 करोड़ की योजना से नगर की पेयजल संकट करेगी दूर

जल निगम के अधिकारियों संग चेयरमैन ने किया मौका मुआयना

दुद्धी, सोनभद्र। गर्मी के दिनों में पेयजल की समस्या से जूझ रहे नगरवासियों को भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार ने निजात दिलाने के लिए करीब 50 करोड़ की वृहद योजना तैयार कराई। इसके लिए शासन के निर्देश पर दुद्धी पहुंचे जल निगम के अधिकारियों ने मंगलवार को चेयरमैन कमलेश मोहन के संग बकायदा स्थलीय निरीक्षण कर, रिपोर्ट भी तैयार कर लिया।
लगभग 40 हजार की आबादी वाले नगर पंचायत दुद्धी पेयजल की समस्या से वर्षों से जूझ रहा है।खासकर गर्मी के दिनों में समस्या और ज्यादा गंभीर हो जाती है।
नवागत चेयरमैन कमलेश मोहन की नई कार्यकारिणी के शपथ के बाद ही मई व जून माह में पानी की उत्पन्न विकट समस्या को देखकर,चेयरमैन ने तत्काल शासन को पत्र लिखा। जिसका संज्ञान लेते हुए सरकार ने पेयजल प्रोजेक्ट को हरी झंडी देते हुए, जल निगम को विस्तृत परियोजना तैयार करने के निर्देश दिए। अब स्थायी समाधान के लिए 50 करोड़ रूपये की लागत वाली योजना से जल निगम नगरीय द्वारा कनहर नदी से पानी लिफ्टिंग कर, शुद्ध पेयजल की समस्या का स्थाई समाधान निकालेगी। नए व अत्याधुनिक तरीके से पाइपलाइन नगर पंचायत के सभी 11 वार्डों में बिछाई जाएगी। जिसका सर्वे मंगलवार को पहुंचे आशीष कुमार यादव जेई, राजकुमार पटेल एई सोनभद्र ने नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन के साथ किया। हर घर स्वच्छ जल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सराहनीय पहल पर जिलाधिकारी सोनभद्र चंद्र विजय सिंह के सराहनीय प्रयास से अब दुद्धी नगर पंचायत जनता को भी हर घर स्वच्छ जल मिल सकेगा l प्रबुद्धजनों की मानें तो चुनावी वादा में पेयजल की समस्या का स्थाई समाधान मिल का पत्थर साबित होगा l

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार