सोनभद्र

गीता जयंती समारोह में पांच विभूतियों को किया जाएगा सम्मानित:अरुण कुमार चौबे

– 23 दिसंबर को गीता में वर्णित स्वधर्म विषय पर होगी गोष्ठी
– राबर्ट्सगंज नगर स्थित जय प्रभा मंडपम में दोपहर एक बजे से किया गया है आयोजन

फोटो: अरुण कुमार चौबे,स्वागत सचिव, गीता जयंती समारोह समिति, सोनभद्र।
सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। गीता जयंती समारोह समिति, सोनभद्र के स्वागत सचिव अरुण कुमार चौबे ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष 23 दिसंबर शनिवार को गीता जयंती समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें पांच विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर गीता में वर्णित स्वधर्म विषय पर गोष्ठी भी होगी।
बता दें कि श्री परमहंस आश्रम सक्तेशगढ़, मिर्जापुर के स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के परम शिष्य एवं आश्रम के प्रवक्ता रहे स्वर्गीय प्रेमनाथ चौबे जी तथा स्वामी जी की यथार्थ गीता के उर्दू अनुवादक रहे स्वर्गीय मुनीर बक्श आलम ने कार्यक्रम संयोजक डाक्टर कुसुमाकर श्रीवास्तव, डाक्टर वी सिंह एवं स्वागताध्यक्ष जगदीश पंथी जी से विचार विमर्श कर सोनभद्र जिला मुख्यालय पर गीता जयंती समारोह मनाने की शुरुआत की थी। इस अवसर पर गोष्ठी का भी आयोजन किया जाने लगा, जिसमें विद्वतजनों द्वारा गीता के बारे में विस्तार से व्याख्यान सुनाया जाने लगा। इसके अलावा गीता का प्रचार प्रसार करने में विशेष भूमिका निभाने वाले पांच विभूतियों को सम्मानित किया जाने लगा। गीता जयंती समारोह समिति के स्वागत सचिव अरुण कुमार चौबे ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गीता जयंती समारोह का आयोजन किया गया है। यह आयोजन राबर्ट्सगंज नगर स्थित जय प्रभा मंडपम में 23 दिसंबर शनिवार को दोपहर एक बजे से किया गया है। इसमें गीता में वर्णित स्वधर्म विषय पर गोष्ठी भी आयोजित की गई है। जिसमें विद्वतजन व्याख्यान देंगे। उन्होंने गीता जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में गीता प्रेमियों को पहुंचने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार